फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Congress Vice President Nephew Died Lack Of Treatment

इलाज नहीं मिलने से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के भतीजे की मौत, प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Sun, 10 May 2020 09:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 May 2020 09:10 PM IST
सार

युवक के दिमाग में थी सूजन
दिल्ली अपोलो ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
District Congress Vice President Nephew Died Lack Of Treatment
अरबाज (फाइल फोटो) - फोटो : facebook

विस्तार

न तो युवक को नयति अस्पताल में इलाज मिल सका। न ही दिल्ली अपोलो ले जाने के लिए एंबुलेंस मिली। जिसके चलते दिमाग में सूजन के मरीज युवक ने एक स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने भतीजे की मौत पर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार के भतीजे अरबाज (21) के दिमाग में सूजन आ गई थी। जिसे लेकर वह गत शुक्रवार को नयति अस्पताल ले गए। जहां पर सब कुछ जांच करने के बाद उसे दिमागी सूजन बताई लेकिन भर्ती करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर ही वह किसी को भर्ती करेंगे। इसके बाद उन्होंने मथुरा के ही स्थानीय अस्पताल सिटी हॉस्पिटल में भतीजे को भर्ती करा दिया। जहां पर उसकी तबियत खराब हुई और रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उपाध्यक्ष ने बताया कि सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करने के बाद भी उन्होंने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में बात कर ली थी लेकिन उन्हें कोई एंबुलेंस नहीं मिल सकी। उन्होंने रात भर जिलाधिकारी और सीएमओ को फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठ सके।

उन्होंने जिला प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि कोरोना के चलते लोगों को सामान्य इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। नयति हॉस्पिटल की डायरेक्टर शिवानी शर्मा ने बताया कि युवक कोरोना संदिग्ध था। इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed