फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute Over Wall Construction on Jail Land, Residents Allege 10-Foot Service Lane Is Being Blocked

Agra: जेल की जमीन पर दीवार को लेकर बवाल, 10 फीट की सर्विस लेन घेरने का आरोप; मौके पर पहुंचे विधायक

Wed, 19 Aug 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 12:16 PM IST
सार

खंदारी क्वार्टर कॉलोनी के पास जेल प्रशासन की खाली जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनीवासियों ने 10 फीट की सर्विस लेन घेरने का आरोप लगाकर विरोध किया।
 

विज्ञापन
Dispute Over Wall Construction on Jail Land, Residents Allege 10-Foot Service Lane Is Being Blocked
विधायक के साथ लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदारी क्वार्टर कॉलोनी के बराबर में खाली पड़ी जमीन पर दीवार के निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों ने 10 फीट के सर्विस लेन को घेरकर दीवार बनाने का आरोप लगाया। दावा किया कॉलोनी के नक्शे में सर्विस लेन शामिल है। जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि निर्धारित जमीन पर ही निर्माण कराया जाएगा। एडीए से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि जिला जेल के सामने वर्ष 1960 में हाउसिंग स्कीम खंदारी के नाम से कॉलोनी का निर्माण हुआ था। यह पूर्व में नगर पालिका से स्वीकृत थी। वर्तमान में एडीए एप्रूव्ड है। यहां पर 87 मकान हैं। कॉलोनी के बराबर में ही 11 बीघा से अधिक जमीन खाली पड़ी है। इस पर जेल कर्मचारियों के निवास बने हुए हैं। खाली जमीन पर खेती भी होती थी। जेल क्वार्टर की दीवार के बराबर से कॉलोनी के लोगों के लिए सर्विस लेन छोड़ी गई थी। अब जेल प्रशासन इस जमीन पर दीवार का निर्माण करवा रहा है। नक्शे में सर्विस लेन पहले से दर्शायी गई है। विधायक ने जेल प्रशासन से बात की। कॉलोनी के नक्शे को भी दिखाया।
विज्ञापन


कोर्ट में विचाराधीन था मामला
जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा का कहना है कि जमीन पर कब्जे का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। जमीन को खलीलुद्दीन और नवाबुद्दीन अपनी होने का दावा करते थे। सिविल कोर्ट ने दावे को खारिज कर दिया है। इस पर कारागार प्रशासन से बजट स्वीकृत कराकर दीवार का निर्माण कराया जा रहा है जिससे जेल कर्मचारियों के क्वार्टरों की सुरक्षा हो सके। कॉलोनी के लोग सर्विस लेन होने का दावा कर रहे हैं। जेल प्रशासन नक्शे के अनुसार निर्माण करा रहा है। के नक्शे को एडीए इंजीनियर के माध्यम से दिखवाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में कॉलोनी के लोगों से सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed