{"_id":"6a40354f8e01cdabf50acf16","slug":"dispute-over-playing-dj-at-wedding-fir-registered-against-six-accused-agra-news-c-25-1-agr1008-1095505-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी में डीजे बजाने पर विवाद, छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी में डीजे बजाने पर विवाद, छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 28 Jun 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में शुक्रवार रात शादी समारोह में डीजे बजाने पर हुए विवाद में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना रात 9:45 बजे करीब की है। गांव नूरपुर निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसकी बहन पायल की शादी थी। कागारौल से आई बरात चढ़ने के दौरान डीजे बज रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अनिल, संजय, मनीष, सूरज, कन्हैया और योगेश वहां पहुंचे और डीजे बंद करने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने डीजे के उपकरणों के तार तोड़ दिए। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देख आरोपी भाग गए। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित पक्ष के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। उक्त मामले में भीम आर्मी के भूपेंद्र सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।