{"_id":"6ac01e1136975fd9760baa08","slug":"dispute-over-connecting-power-cable-attack-with-battle-axe-and-iron-rod-agra-news-c-25-1-agr1034-1174497-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद, फरसा-रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद, फरसा-रॉड से हमला
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बिजली का तार जोड़ने पर विवाद हो गया। आरोप है कि आठ लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों, फरसे और लोहे की रॉड से घायल कर दिया। तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
देवरी निवासी रनवीर सिंह ने बताया कि 1 सितंबर को क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने अस्थायी रूप से घर के पीछे से तार जोड़ लिया। आरोप है कि इसी बात पर सौरभ, रामनिवास, सचिन, राजू, अनिल, योगेश, रामू और रिंकू झगड़ने लगे। उनके घर में घुसकर हमला बोला। आरोपियों के हमले में परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।