{"_id":"69bacc91ea1fa1c2990aa8c7","slug":"dispute-over-ancestral-bungalow-in-sahawarthe-disputed-door-frame-and-grille-were-demolished-on-court-orders-agra-news-c-175-1-sagr1032-144913-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सहावर में पुस्तैनी बंगले का विवाद\n\nन्यायालय के आदेश पर तुड़वाई गई विवादित चौखट और जंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सहावर में पुस्तैनी बंगले का विवाद न्यायालय के आदेश पर तुड़वाई गई विवादित चौखट और जंगला
विज्ञापन
फोटो36सहावर के मुहल्ला चौधरी स्थित एक चर्चित पुस्तैनी बंगला जिस में चल रहा है पारिवारिक विवाद
विज्ञापन
कासगंज। सहावर कस्बे के मुहल्ला चौधरी स्थित राजनीतिक घराने के चर्चित पुश्तैनी बंगले को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। विवादित हिस्से में बने दरवाजे, चौखट और जंगले हटाए गए। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
पूर्व सांसद मलिक मोहम्मद मुशीर अहमद खान और पूर्व विधायक जमीर अहमद खान के परिवारों के बीच संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है। पूर्व विधायक जमीर अहमद खान के पुत्र रफत मुनीर ने दावा किया था कि विवादित संपत्ति का हिस्सा उनके पैतृक बंटवारे में आता है। आरोप है कि ताऊ पूर्व सांसद मुशीर अहमद खान के परिजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान और उनके भाई मुईर अहमद खान ने कब्जा कर निर्माण कर लिया। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। स्टे होने के बावजूद निर्माण को न्यायालय ने गंभीरता से लिया। सोमवार को अमीन अवधेश यादव ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर विवादित हिस्से में बने हाॅल के दरवाजे, चौखट और जंगले तुड़वाए।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद न बढ़े इस लिए दरवाजे, चौखट और जंगले तुड़वाए है। कोई अंतिम फैसला अभी नहीं सुनाया गया है। उन्होंने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि रफत मुनीर के हिस्से में उनके परिवार ने कोई कब्जा नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आवागमन में अवरुद्ध बन रहे खिड़की, जंगले आदि हटाए गए हैं।