{"_id":"6821c191e0979d5b0307b9db","slug":"dispute-during-the-procession-sticks-and-batons-were-used-fiercely-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरात चढ़ाने के दौरान विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे; फिर इस शर्त पर पड़े सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरात चढ़ाने के दौरान विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे; फिर इस शर्त पर पड़े सात फेरे
Mon, 12 May 2025 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 03:08 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बरात चढ़ने के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले शांत कराया।
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में बरात चढ़ाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ लाठी-डंडे चले हैं। मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
गांव जाटऊ डेरा बंजारा निवासी सरवर उर्फ चुम्मन की पुत्री की शनिवार को शादी थी। गांव फतेहपुरा से बरात आई थी। लगन-सगाई की रस्म पूरी होने के बाद बरात चढ़ने लगी। बरात चढ़ने के दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद इतना बढ़ा कि गाली गलौज के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-लाठी डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर मे भर्ती करा दिया हैं। विवाद में कल्लू, अनवर, अहमद, सत्तार, बबलू घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।