फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute During Fire Creackers Beaten Children And Mother Woman Died

एटा: पटाखा फोड़ने को लेकर बच्चों और मां को पीटा, महिला की मौत

Thu, 19 Nov 2020 09:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Nov 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute During Fire Creackers Beaten Children And Mother Woman Died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव झूरा में मंगलवार की रात पटाखा फोड़ने को लेकर बच्चों और मां की पिटाई कर दी। इससे महिला बेहोश हो गई और परिजन स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
गांव झूरा निवासी मीना देवी (45) पत्नी मलिखान सिंह पुत्र नेपाल सिंह ने बताया है कि छोटा भाई करन पड़ोसी हेमराज के पुत्र के साथ मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे पटाखे फोड़ रहा था, तभी गांव का ही एक युवक आया और उसने भी पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। मकान के सामने ही राशिद पुत्र लाल मुहम्मद उर्फ लल्लन खां परचून की दुकान करता है, राशिद ने तीनों बच्चों की पटाखा फोड़ने को लेकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


बच्चों की चीख पुकार सुनकर मां मीना देवी बचाने आई तो उनकी भी लात घूसों से पिटाई की गई और गला दबा दिया। इससे मीना देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद भाई करन रोने लगा तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और मीना देवी को जैथरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, यहां मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया है कि पटाखे चलाने को लेकर मारपीट की गई है, महिला के गंभीर चोट लगने के चलते मौत हो गई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed