{"_id":"68e72901b5a16b75ae06f5ad","slug":"dispute-between-sdm-and-clerk-ends-after-dm-intervention-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसडीएम और बाबू मिले गले, कर्मचारियों का आंदोलन खत्म...कमरे में बंद कर पिटाई का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसडीएम और बाबू मिले गले, कर्मचारियों का आंदोलन खत्म...कमरे में बंद कर पिटाई का था आरोप
Thu, 09 Oct 2025 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:46 AM IST
सार
एत्मादपुर एसडीएम पर बाबू ने कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप लगाया था। इस मामले में कर्मचारियों ने आंदोलन कर दिया। डीएम के हस्तक्षेप पर विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की एत्मादपुर तहसील में एसडीएम और बाबू के बीच हुए विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। डीएम ने एसडीएम और बाबू को गले मिलवाया। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया। डीएम ने एसडीएम और बाबू को भविष्य में किसी भी तरह की अभद्रता नहीं करने की हिदायत भी दी।
एत्मादपुर तहसील में तैनात बाबू वीरेंद्र सिंह चौहान ने एसडीएम सुमित कुमार सिंह पर शुक्रवार को कमरा बंद कर पिटाई करने, बंदूक तानने और कुर्सी फेंक कर मारने के आरोप लगाए थे। हालांकि एसडीएम ने सभी आरोपों को निराधार बताया था। बाबू के समर्थन में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट में संयुक्त कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी पक्षों को बुलाया गया।
एसडीएम सुमित कुमार और बाबू वीरेंद्र सिंह की बात सुनने के बाद डीएम ने दोनों को फटकार लगाई। फिर जिम्मेदारियां बताईं। कहा- हम से लोग सीखते हैं। हमें दूसरों के साथ वह व्यवहार नहीं करना चाहिए, जो स्वयं के साथ नहीं चाहते। डीएम के समझाने पर एसडीएम और बाबू मान गए। दोनों पहले गले मिले और फिर हाथ मिलाए। कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। इस दौरान एडीएम प्रशासन अजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला, कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष दुलीचंद शर्मा, मंत्री तुषार सक्सेना, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।