फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diseases are not stopping, two patients died due to fever and difficulty in breathing

Agra News: नहीं थम रहीं बीमारियां, बुखार और सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों की मौत

Fri, 11 Oct 2024 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Oct 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Diseases are not stopping, two patients died due to fever and difficulty in breathing
नहीं थम रहीं बीमारियां, बुखार और सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों की मौत
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में 41 मरीज कराए गए भर्ती, पांच किए गए रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही सांस के मरीज तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य मरीज की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। 41 मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की 12 बजे तक की ओपीडी में 855 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा निवासी अजब सिंह (46) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी संतोषी देवी (55) पत्नी कपूर सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।शुक्रवार को जिला अस्पताल में अवकाश के चलते 12 बजे तक की ओपीडी थी। इस बीच फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञ कक्ष में बुखार के मरीजों की भीड़ रही। अधिकतर मरीज सर्दी जुकाम के साथ वायरल की चपेट में थे। अस्पताल की पैथोलॉजी में 87 मरीजों ने जांच कराई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीजों को गंभीर हालत में ही अस्पताल में लाया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed