{"_id":"675dc8d6405d4f970505be45","slug":"disabled-bike-rider-dies-in-road-accident-second-seriously-kasganj-news-c-175-1-agr1054-125034-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में बाइक सवार दिव्यांग की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में बाइक सवार दिव्यांग की मौत, दूसरा गंभीर
Sat, 14 Dec 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात दरियावगंज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दिव्यांग की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मृतक का शव बाहर रखे होने पर परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही आक्रोश व्यक्त किया।
पटियाली-अलीगंज मार्ग पर दरियावगंज के समीप शुक्रवार की रात बाइक सवार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव सनौढ़ी सिंहमन निवासी दिव्यांग युवक सरवन (40) पुत्र ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार गांव निवासी युवक लक्ष्मण (35) पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद राहगीर और आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल लक्ष्मण को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार करने के बाद डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए भेजा, जहां के डाॅक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक सरवन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि उसका भाई गांव के युवक के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगंज से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई के शव को एंबुलेंस से हॉस्पिटल नही भेजा और शव को पोस्टमार्टम गृह के बाहर रखवा दिया। शव के साथ भेजा गया होमगार्ड भी रात में कहीं चला गया। वह रात भर शव की रखवाली करते रहे। इसी बात से नाराज होकर परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया । उन्होंने पोस्टमार्टम गृह पर पुलिस के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया। हंगामे की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया।
-दरियावगंज के समीप रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे गंभीर घायल को अस्पताल भेज दिया। परिजन मौके पर डॉक्टर को बुलाने की मांग कर रहे थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। -राधेश्याम,प्रभारी निरीक्षक पटियाली कोतवाली।