Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dirty work of narrator Woman called on  pretext of getting rid of her husband's

कथावाचक का गंदा काम: पति की शराब छुड़ाने के बहाने बुलाई महिला, फिर की घिनौनी करतूत; नहीं मिली जमानत

Fri, 22 Mar 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 12:02 AM IST
सार

महिला को कथावाचक पर यकीन करना महंगा पड़ गया। पति की शराब की लत छुड़ाने के बहाने आरोपी ने महिला को मिलने बुलाया। इसके बाद महिला संग दुष्कर्म किया। मामले में अदालत ने आरोपी कथावाचक की जमानत खारिज करने के आदेश किए हैं।
 

विज्ञापन
Dirty work of narrator Woman called on  pretext of getting rid of her husband's
court new - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में पति की शराब छुड़वाने के बहाने बुलाकर बल्देव के गांव कचवाऊ निवासी कथावाचक मिलन उपाध्याय उर्फ मिलन शास्त्री ने दुष्कर्म किया। जमानत के लिए अदालत में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र पर जिला जज विवेक संगल ने जमानत खारिज करने के आदेश किए।
विज्ञापन


पीड़िता ने जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी थी। बताया कि उसने मिलन शास्त्री से फोन पर बात की। कहा कि उसके पति शराब बहुत पीते हैं। शास्त्री ने कहा कि वह कथा कहने के साथ अर्जी भी लगाते हैं। अब तक 99 लोगों की शराब छुड़वा चुके हैं। 25 फरवरी 2024 को शास्त्री ने फोन कर सिकंदरा चौराहे बुलाया। दवा दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर उसे ईंट मंडी के पास एक होटल में ले गया। वहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार गुप्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवी सिंह सोलंकी ने जमानत प्रार्थनापत्र का विरोध किया। जिला जज ने अपने आदेश में कहा है कि कथावाचक जैसे व्यक्ति के विरुद्ध बलात्कार का आरोप लगने से पीड़िता को पारिवारिक सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ेगा। जिसका परिणाम गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed