{"_id":"601d7f158ebc3e4b64616410","slug":"dios-give-order-about-practical-examination-mainpuri-news-agr479337877","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा में नहीं मिलेगा पुन: मौका- जिला विद्यालय निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा में नहीं मिलेगा पुन: मौका- जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी कॉलेजों को तीन फरवरी से 12 फरवरी तक निश्चित अवधि के बीच ही अपने यहां प्रयोगात्मक परीक्षाएं करानी होंगी। अगर किसी छात्र की परीक्षा छूटती है तो उसके लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दोबारा मौका नहीं मिलेगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए हैं कि तीन फरवरी से 12 फरवरी तक सभी कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी कराई जाएं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश दिए कि जो छात्र-छात्राएं कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे थे उन्हें भी परीक्षा में सम्मिलित किया जाए। परीक्षक के आने पर परीक्षा न कराने वाले कॉलेजों को तीन साल के लिए डिबार किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षक की आईडी रखें सुरक्षित
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वाह्य परीक्षक के प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आने पर उनके नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र की प्रति अवश्य प्राप्त कर लें। उसे अपने केंद्र पर सुरक्षित रखें। जरूरत पड़ने पर उसे माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के बीच कराई जाए और इसका वीडियो अवश्य बनाया जाए।
आंतरिक मूल्यांकन के अंक करें अपलोड
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट के नैतिक खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर शीघ्र अपलोड करा दें। 25 जनवरी से परिषद की साइड खुली हुई है। किसी प्रकार की दिक्कत आने पर परिषद कार्यालय के दिए हुए नंबरों पर संपर्क करें।