{"_id":"5c6ffb3dbdec220bb35c4052","slug":"digital-museum-to-be-built-at-agra-cantt-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा कैंट स्टेशन पर दिखाई देगी 'रेल विरासत', बनाया जाएगा डिजिटल म्यूजियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कैंट स्टेशन पर दिखाई देगी 'रेल विरासत', बनाया जाएगा डिजिटल म्यूजियम
Sat, 23 Feb 2019 02:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिजिटल म्यूजियम ‘रेल विरासत’ बनाया जाएगा। म्यूजियम में एलईडी स्क्रीनों पर रेलवे का इतिहास दिखाया जाएगा। यात्रियों को ट्रेनों में दी जाने वाली सुविधाओं, ट्रेन में रिजर्वेशन और अन्य जानकारियों से संबंधित कार्यक्रम भी देखने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रतिदिन 25 हजार से ज्यादा फुटफॉल वाले स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। आगरा कैंट स्टेशन भी इस श्रेणी में आता है। स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, एग्जिक्यूटिव लाउंज, रेल ढाबा, सिक्योरिटी सिस्टम जैसी सुविधाएं पहले से हैं।
विज्ञापन
आगरा मंडल के रेल प्रबंधक रंजन यादव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर डिजिटल म्यूजियम बनाने का काम जल्द शुरू होगा। मथुरा में भी इसका प्रस्ताव है। इसके अलावा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जा रहा है। कैंट स्टेशन के पुराने पार्सलघर और रेलवे कोर्ट को नए भवनों में शिफ्ट किया जा चुका है। द्वितीय प्रवेश व निकास द्वार सराय ख्वाजा की ओर जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन
आगरा को भी मिलेगी वंदेमातरम एक्सप्रेस
स्टेशन के बाहर ट्रेनों के आने पर ट्रैफिक जाम की समस्या की ओर भी ध्यान दिया गया है। स्टेशन के बाहर भी किसी तरह की भीड़ न हो, इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। जिसे तीन से चार माह में लागू किया जाएगा।
मेक इन इंडिया ट्रेन वंदेमातरम एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी तक संचालित हो रही है। डीआरएम ने बताया कि रेलवे ट्रेन-18 यानी वंदेमातरम ट्रेनें अन्य स्थानों पर भी चलेंगी। आगरा डिवीजन को भी वंदेमातरम ट्रेन मिलेगी।
मेक इन इंडिया ट्रेन वंदेमातरम एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी तक संचालित हो रही है। डीआरएम ने बताया कि रेलवे ट्रेन-18 यानी वंदेमातरम ट्रेनें अन्य स्थानों पर भी चलेंगी। आगरा डिवीजन को भी वंदेमातरम ट्रेन मिलेगी।