फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Digital libraries to be set up in 103 gram panchayats at a cost of Rs 3.9 crore

Agra News: 3.9 करोड़ रुपये की लागत से 103 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries to be set up in 103 gram panchayats at a cost of Rs 3.9 crore
फोटो27कासगंज जिला पंचायत राज अ​धिकारी कार्यालय।संवाद - फोटो : बहराइच में मालगोदाम रोड पर चलते वाहन के पीछे लटके लोग।
प्रत्येक पंचायत को मिलेंगे 4 लाख रुपये, खरीदेंगे फर्नीचर, किताबें और कंप्यूटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले की 103 ग्राम पंचायतों में 3.91 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनाईं जाएंगी। शासन की ओर से डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए पंचायतों को बजट आवंटित कर दिया गया है। प्रत्येक पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आधुनिक साधन उपलब्ध हो सकेगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ग्रामीण विद्यार्थियों और युवाओं को कस्बा या फिर शहर तक जाना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने का फैसला लिया है। शासन की ओर से इसके लिए 3.91 करोड़ रुपये की धनराशि जिले की 103 ग्राम पंचायतों में भेजी जा चुकी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 4 लाख रुपये भेजे गए हैं जिसमें से 70 हजार रुपये फर्नीचर, 1.80 लाख रुपये से नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) व अन्य प्रकाशक की पुस्तकें और 1.30 लाख रुपये से यूपी डेस्को से कंप्यूटर व अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। प्रत्येक पंचायत भवन में लाइब्रेरी में का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 4 लाख रुपये प्रति ग्राम पंचायत के हिसाब से करीब 4 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। पुस्तकालय की स्थापना से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं व सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed