फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   difficult to go to airport leave two hours before the flight

Agra: एयरपोर्ट जाना हुआ मुश्किल, फ्लाइट के लिए दो घंटे पहले निकलें

Fri, 19 May 2023 12:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 12:20 AM IST
सार

रूट डायवर्जन के कारण पर्यटक बसों को ट्रैफिक पुलिस ने ग्वालियर रोड, रोहता, नहर से होते हुए मलपुरा, धनौली, खेरिया मोड़ होकर निकलने को कहा है, जिससे बसों के एयरपोर्ट तक पहुंचने में लंबा समय लगेगा।

विज्ञापन
difficult to go to airport leave two hours before the flight
एयरपोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

आगरा में ईदगाह रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत का काम आधी रात से शुरू होने के बाद यह मार्ग बंद कर दिया गया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी खेरिया एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को होगी। ताजमहल देखने आने और जाने वाले लोगों को होटल से एयरपोर्ट तक जाने के लिए इसी पुल के जरिए आना-जाना होता था। पर रूट डायवर्जन के कारण पर्यटक बसों को ट्रैफिक पुलिस ने ग्वालियर रोड, रोहता, नहर से होते हुए मलपुरा, धनौली, खेरिया मोड़ होकर निकलने को कहा है, जिससे बसों के एयरपोर्ट तक पहुंचने में लंबा समय लगेगा। शहर के पर्यटन उद्योग और टूर ऑपरेटरों ने इसकी जगह अन्य विकल्प अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन


टूर ऑपरेटर सुमित उपाध्याय के मुताबिक, ईदगाह चौराहे से नगला छऊआ होते हुए बाराखंभा से अर्जुन नगर तक छोटे वाहन कार आदि तो चले जाएंगे, लेकिन यहां रुई की मंडी फाटक भी मरम्मत के कारण बंद होने से ट्रैफिक का दबाव भी रहेगा, जिससे 35 दिन तक टैक्सियों को परेशानी झेलनी होगी। एयरपोर्ट जाने के लिए किसी अन्य रास्ते का इस्तेमाल करने दिया जाए। इससे बेहतर है कि किसी अन्य गेट के जरिए एयरपोर्ट में प्रवेश की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन


 टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि एयरपोर्ट जाने के लिए ईदगाह आरओबी ही सबसे ठीक रास्ता था, पर पर्यटक बसों को ग्वालियर रोड, रोहता, मलपुरा, धनौली होकर जाने को कहा गया है। इससे पर्यटकों को फ्लाइट पकड़ने के लिए होटल से कम से कम दो से ढाई घंटे पहले निकलना होगा, तब एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। प्रशासन को वैकल्पिक मार्ग पर विचार करना चाहिए, ताकि लोगों को जाम से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed