फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diesel Petrol Price Today 20 February 2021: Petrol Diesel Price 20 Feb 2021: Know Rates According To IOCL in Agra

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आगरा में कितनी हो गई कीमत

Sat, 20 Feb 2021 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Feb 2021 10:24 AM IST
सार

  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थम नहीं रही है। आगरा में भी एक लीटर पेट्रोल के दाम 90 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 20 February 2021: Petrol Diesel Price 20 Feb 2021: Know Rates According To IOCL in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे का इजाफा हुआ है। इससे पेट्रोल अब 88.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत में 70 पैसे बढ़े हैं। डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह कीमत रविवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन


रोज छह बजे बदलती है कीमत
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन


तेल कंपनियां इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय करने का काम करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों (टैक्स) और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल में के दामों यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर रोष 
पेट्रोल औ डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आमजन में रोष है। मथुरा के टाउनशिप के पेट्रोल पंप बरारी पर फरह ब्लॉक से आए किसानों ने शुक्रवार को डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोष व्यक्त किया। केंद्र सरकार से इनकी वृद्धि शीघ्र वापस लेने की मांग की। 

जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल व गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। चेतावनी दी कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दर्शन यादव, श्याम सिंह प्रधान भाहई, हुकम सिंह प्रधान बबूरी, डॉ. मोहन सिंह, रघुवीर यादव आदि मौजूद थे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed