{"_id":"60476a5c1b203d363c23214a","slug":"died-body-found-of-kidnapping-girl-from-pond-crime-news-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी, सौतली बहन से पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी, सौतली बहन से पूछताछ में जुटी पुलिस
Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
सार
- मंगलवार सुबह पांच बजे गायब हुई थी बालिका
- घर के दरवाजे पर चस्पा हुआ था एक पर्चा
- एसएसपी ने सौतेली बहन से की थी पूछताछ
- तालाब लेकर गई बहन ने बरामद कराया शव
विज्ञापन
हिमांशी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिकोहाबाद के नगला सैंदलाल में अल सुबह घर से घेर पर सौतेली बड़ी बहन के साथ निकली पांच वर्षीय बालिका रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। कुछ देर बाद घर के दरवाजे पर एक कागज चस्पा मिला। जिस पर लिखा था, एक घंटे में सुनीता की शादी पवन तोमर के साथ नहीं कराई तो हिमांशी मार दी जाएगी। पत्र को पढ़ने के बाद बालिका के अपहरण की आशंका बढ़ गई। एसएसपी, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सहित क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार दोपहर को बालिका का शव घर के पास बने तालाब से बरामद कर लिया।
बताया गया है कि मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रामभरोसी की बड़ी बेटी सुनीता अपनी सौतेली छोटी बहन हिमांशी (5) के साथ घर से घेर के लिए निकली थी। रास्ते में हिमांशी पीछे रह गई और सुनीता घेर पर आ गई। करीब 30 मिनट बाद जब हिमांशी घेर पर नहीं पहुंची तो उसकी मां सोमवती ने बच्ची की तलाश की। जब परिजन बालिका की तलाश कर रहे थे, तभी उसके दरवाजे पर एक कागज चस्पा दिखा। जिसमें लिखा था कि सुनीता की शादी पवन तोमर से नहीं कराई तो बच्ची को मार देंगे। घटना को एसएसपी ने गंभीरता से लिया और बालिका को बरामद करने के लिए टीमें लगा दीं। संदेह के घेरे में आई सौतेली बहन से पूछताछ की गई।
ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: संक्रमण का नया मरीज नहीं मिला, 18 करा रहे इलाज
विज्ञापन
एसएसपी ने की युवती से पूछताछ
एसएसपी अजय कुमार, एसपी ग्रामीण अखिलेश नरायण सिंह, सीओ बल्देव सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसएसपी गांव में काफी देर रुके और उन्होंने सौतेली बहन सुनीता से पूछताछ की। एसएसपी सुनीता से पूछताछ के बाद उसके साथ तालाब पर आए। उसकी निशानदेही पर शव को तालाब से बरामद किया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि शव बरामद कर लिया है। अपहरण का मुकदमा दर्ज था, इसी को हत्या में तरमीम किया जाएगा। हत्यारोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बालिका की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बालिका के पिता रामभरोसी की पहली शादी बिरमा देवी (मीना) से हुई थी। उससे दो बेटी सुनीता, प्रीता और बेटा विक्रम हैं। लेकिन मीना की मौत के बाद रामभरोसी ने सोमवती से शादी कर ली। जिससे एक बेटा करन और तीन बेटी विनीता, खुशी और हिमांशी हैं। हिमांशी सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी।
बताया गया है कि मां के सौतेले व्यवहार से सुनीता काफी परेशान रहती थी। सोमवती ने अभी एक प्लाट भी खरीदा है जो उसने अपने नाम करा लिया था। पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि आखिर सुनीता ने बालिका की हत्या क्यों और किसके साथ मिल कर की। पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।