फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Active Corona Cases Of Agra 8 March 2021 No Case Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना: संक्रमण का नया मरीज नहीं मिला, 18 करा रहे इलाज

Tue, 09 Mar 2021 04:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Mar 2021 04:11 AM IST
सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 10548
  • 174 की मौत हो गई है

विज्ञापन
Today Active Corona Cases Of Agra 8 March 2021 No Case Of Covid In Agra
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस का नया मामला नहीं आया है। एक मरीज ठीक हो गया है, अब 18 मरीज इलाज करा रहे हैं। सात दिन में यह चौथी बार है, जब एक दिन में नया मरीज नहीं मिला है। अब भी कुल संक्रमितों की संख्या 10548 मरीज हैं, जिसमें से 174 की मौत हो गई है, 10356 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले आगरा में रविवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा जनपद में 5,79,553 सेंपल टेस्ट हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.17 प्रतिशत है। गौरतलब है कि आगरा में विगत 2020 मार्च में पहला कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिलना शुरू हुए।
विज्ञापन


ऐसे बनीं चेन
1. पहली चेन मार्च 2020 में विदेश से लौटे लोगों की बनी।
2. दूसरी चेन जमात से लौटे लोगों की थी, यह अप्रैल में बनी थी।
3. तीसरी चेन अप्रैल-मई में बनी, यह स्वास्थ्यकर्मियों की थी।
4. चौथी चेन मई और जून में सामने आई, यह चिकित्सकों की थी।
5. पांचवीं चेन पुलिसकर्मियों की थी, यह जून और जुलाई में बनी।
6. छठी चेन थी सब्जी वालों और दूध वालों की, ये जून से अगस्त में बनी।
7. सातवीं चेन मेडिकल स्टोर संचालकों की थी, यह अगस्त से अक्तूबर तक रही।
8. आठवीं और आखिरी चेन अक्तूबर और नवंबर में बनी, यह व्यापारियों की थी।
 

दिसंबर में बदली कहानी, मॉडल सफल
दिसंबर में आगरा मॉडल सफल हो गया। इसे अन्य जिलों में लागू किया गया। कारण यह था कि दिसंबर से संक्रमण की दर तेजी से घटी। इसका एक कारण होम आइसोलेशन भी रहा। होम आइसोलेशन में 6502 मरीज भर्ती रहे और ठीक हुए। इनमें से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। अभी 18 मरीज होम आइसोलेेशन में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed