{"_id":"68851896356608ba39003e1e","slug":"dharmantaran-police-gang-agra-news-c-25-1-agr1034-825526-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अलीगढ़ की छात्रा का भी पढ़वाया गया था कलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अलीगढ़ की छात्रा का भी पढ़वाया गया था कलमा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।
धर्मांतरण गिरोह के चंगुल में अलीगढ़ की छात्रा भी फंस गई थी। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नीट की तैयारी कर रही थी। तब वो एक मेडिकल छात्र से कोचिंग लेने जाया करती थी। इस छात्र ने उसे कलमा पढ़वाया था। वह रिवर्ट ग्रुप से जुड़ गई थी। वह अपने भाई बहन का भी धर्म परिवर्तन करना चाहती थी। इसके लिए दुआ मांगा करती थी। इसके लिए लगातार प्रयास में लगी हुई थी। उधर मेडिकल छात्र का निकाह हो गया। छात्रा से उसका संपर्क टूट गया। इसके बावजूद छात्रा चंगुल से नहीं निकल पा रही थी। अब्दुल रहमान और आयशा के भी संपर्क में आ गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। परिवार के लोगों को भी उसके बारे में जानकारी दी गई। इससे सभी सन्न रह गए। उन्होंने बेटी पर नजर रखने की बात कही है।