{"_id":"6720683e117e8f751605877c","slug":"dhanteras-2024-things-to-bring-home-on-dhanteras-for-money-gain-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग, घर लाएं ये 10 चीजें...चमक जाएगी किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग, घर लाएं ये 10 चीजें...चमक जाएगी किस्मत
Tue, 29 Oct 2024 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:04 PM IST
सार
Dhanteras 2024: धनतेरस पर धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी करते हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनतेरस पर घर में कुछ खास चीजें लाने से धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
धनतेरस
विस्तार
धनतेरस पर मंगलवार को 100 साल बाद त्रिग्रही योग (त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग) के साथ लक्ष्मी नारायण योग, शश योग, धाता योग, सौम्य योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि दुर्लभ योग में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, धनिया, मिट्टी के पात्र, सोना, चांदी, पीतल, तांबा, कांसा, स्टील और अष्टधातु के बर्तन खरीदें। इसके साथ ही आज के दिन वस्त्र, सजावटी सामान, भूमि-भवन, वाहन आदि की खरीदारी भी शुभ रहेगी।
धनतेरस की तिथि मंगलवार सुबह 10.32 बजे से बुधवार दोपहर 1.15 बजे तक है। उदया तिथि के अनुसार मंगलवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। त्रिग्रही योग सोमवार सुबह 6.31 बजे से मंगलवार सुबह 10.31 बजे तक रहेगा। इस दौरान भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने वालों की किस्मत चमक उठेगी।
ये भी पढ़ें - UP: परिवहन अधिकारियों की गजब की लापरवाही, मंडलायुक्त के सामने रखे सड़क सुरक्षा के फर्जी आंकड़े; दी गई चेतावनी

ऐसे करें पूजन
पूजा के स्थान पर शाम कुबेर और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। उसके बाद धन्वंतरि देवता, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा करें और आरती उतारें। दीपक जलाने के बाद उन्हें फल और फूल चढ़ाएं। फिर माता लक्ष्मी और कुबेर देव को उनका प्रिय भोग लगाएं और उस भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के लोगों को बांटें।
ये भी पढ़ें - हाईवे पर वाहनों के खड़े होने से हादसा: बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को मारी टक्कर, महिला की मौत

अकाल मृत्यु से बचने के लिए द्वार पर जलाएं चार बातियों का दीया
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि धनतेरस पर अकाल मृत्यु से बचने के लिए रात में घर के दरवाजे पर 4 बातियों का दीपक जलाना चाहिए। रात में आरोग्य प्राप्ति के लिए भगवान धन्वंतरि तथा समृद्धि के लिए कुबेर के साथ लक्ष्मी का आह्वान करना चाहिए।