फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident due to vehicles standing on highway three injured and woman died

हाईवे पर वाहनों के खड़े होने से हादसा:  बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को मारी टक्कर, महिला की मौत

Tue, 29 Oct 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 09:13 AM IST
सार

भगवान टाॅकीज के पास श्री टाॅकीज के सामने बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Accident due to vehicles standing on highway three injured and woman died
आगरा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दिल्ली हाईवे पर श्रीटाकीज के सामने वाहनों के अवैध तरीके से खड़े होने से सोमवार सुबह हादसा हो गया। वाटर वर्क्स की तरफ से आ रहे बालू से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा और बहू घायल हो गए। एक राहगीर महिला भी घायल हुई। घटना के बाद जाम लग गया। चालक ट्रक को भगाकर ले गया। सूचना पर पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 1 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने के बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन


गढ़ी बंगस, नगला पैमा, ताजगंज निवासी ख्याली सिंह की ससुराल में गमी हो गई थी। वह 55 वर्षीय चाची किशन देवी और पत्नी पूनम के साथ बाइक पर मथुरा जाने के लिए निकले थे। जैसे ही श्री टाकीज के सामने पहुंचे, बसों के खड़े होने की वजह से रास्ता नहीं मिलने के कारण पीछे से तेज गति से आ रहे बालू से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। किशन देवी ट्रक की चपेट में आ गईं। उनके सिर से ट्रक का पहिया निकल गया। उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ख्याली सिंह के पैर और पूनम देवी के सिर में चोट लगी। रास्ते से निकल रही एक और महिला को चोट लग गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: रिवरफ्रंट के स्मारक...अब ढहने लगे, सात साल से फाइलों में हैं बंद, सीएम योगी की घोषणा के बनी थी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद लग गया जाम
हादसे के बाद जाम लग गया। मगर, ट्रक को नहीं रोका जा सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में सिकंदरा क्षेत्र में ट्रक को रोक लिया गया। उधर, हादसे के बाद एक घंटे तक जाम के हालात रहे। वहीं हादसे की जानकारी पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।


बेटे को देखने जा रही थी महिला
हाईवे पर जिस समय हादसा हुआ, उस समय फिरोजाबाद की मिथला भी निकल रही थीं। उनका बेटा एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती है। वह बेटे के पास जा रही थीं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें भी इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

अवैध स्टैंड से हो रहे हादसे
हाईवे पर सिकंदरा से लेकर रामबाग तक अवैध स्टैंड हादसे का सबब बन रहे हैं। सिकंदरा चौराहे के पास ही बसों से जाम लगता है। कई बार हादसे भी हो जाते हैं। इसी तरह भगवान टाकीज से अबुल उलाह दरगाह और श्री टाकीज के सामने, वाटर वर्क्स और रामबाग पर हाईवे पर बसों को रोक दिया जाता है। वाहनों के खड़े होने से जहां जाम लगता है, वहीं हादसे भी हो रहे हैं। इस तरफ पुलिस का भी ध्यान नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed