फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dg vigilance said complaint on helpline number if someone asks for bribe

कोई रिश्वत मांगे तो हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत, भ्रष्टाचारी पर होगी कार्रवाई: डीजी विजिलेंस

Tue, 11 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 12:31 AM IST
सार

  • डीजी विजिलेंस पीवी रामाशास्त्री ने आगरा आकर की समीक्षा, कहा- जनता सीधे करे भ्रष्टाचार की शिकायत

विज्ञापन
dg vigilance said complaint on helpline number if someone asks for bribe
डीजी विजिलेंस पीवी रामाशास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 13 विजिलेंस सेक्टर को थाने का दर्जा दिया गया है। अब विजिलेंस के थानों में मुकदमे दर्ज होने लगे हैं। सोमवार को आगरा आए डीजी विजिलेंस पीवी रामाशास्त्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे हमसे की जा सकती है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के प्रति चुप रहना सही नहीं है। यह आज मेरे साथ हो रहा है, कल किसी और के साथ होगा। रिश्वत लेने वाले को रंगे हाथ पकड़ा जाएगा, उसे सजा भी दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन

 


विजिलेंस थाने का निरीक्षण किया


डीजी विजिलेंस सोमवार सुबह 10:30 बजे क्षेत्रीय सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विजिलेंस थाने का भी निरीक्षण किया। विजिलेंस में चल रहीं आगरा-अलीगढ़ मंडल के आठ जिलों की विभिन्न विभागों के भ्रष्टाचार के मामलों की 46 शिकायतों की जांच की प्रगति जानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचकों ने जांचों में क्या साक्ष्य जुटाए, इसके बारे में जाना। डीजी ने बताया कि विजिलेंस की ओर से पहले शिकायत जिस जिले की होती थी, उस जिले के थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाता था। अब विजिलेंस सेक्टर को ही थाने का दर्ज प्राप्त होने से सहूलियत हुई है।

यह है हेल्पलाइन नंबर

डीजी ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए मुख्यालय से जारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। कहा कि हेल्पलाइन नंबर 9454401862 है। इस पर शिकायत की जा सकती है।

विवेचकों से की बातचीत

डीजी विजिलेंस ने प्रत्येक विवेचक को बुलाकर बातचीत की। केसों के बारे में जानकारी ली। आगरा विजिलेंस में एक सीओ और 11 निरीक्षक हैं। डीजी ने उनसे बातचीत की। उनसे कहा कि सिर्फ विवेचना तक ही सीमित नहीं रहें। आरोपी को सजा भी दिलवाएं। मजबूत पैरवी होनी चाहिए।
 


यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami: वृंदावन के तीन प्रमुख मंदिरों में दिन में होता है कान्हा का अभिषेक, यह है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed