{"_id":"677d60eefea4b6cbe1058316","slug":"dew-fell-as-a-shower-people-shivered-from-the-cold-wind-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-129897-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ओस फुहार बनकर गिरी, ठंडी हवा से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ओस फुहार बनकर गिरी, ठंडी हवा से कांपे लोग
Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
-कालिंदी एक्स्रपेस समय से न आने के बाद रेलवे स्टेशन पर सर्दी से परेशान यात्री।
मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी ने मंगलवार सुबह जिलेवासियों को खूब सताया। ओस की बूंदे फुहार बनकर गिरीं। इधर ठंडी हवा तेजी से चली। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन भी अप और डाउन में कोहरे के चलते प्रभावित हुई। दिनभर धूप नहीं निकली।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप नहीं दिखी। शीतलहर ने लोगों की खूब परीक्षा ली। आलम यह रहा कि लोग घरों में कैद हो गए। शाम को भी शीतलहर के चलते मौसम का यही मिजाज रहा। देहात से लेकर शहरी इलाकों में शीत लहर और कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर सर्दी-कोहरे के चलते प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सोमवार रात अपने निर्धारित समय 11:20 के बजाए 8 घंटा 27 मिनट की देरी से मंगलवार सुबह 7:47 मिनट पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस मंगलवार तड़के 3.50 बजे के बजाए पांच घंटे दो मिनट की देरी से 8.52 मिनट पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आज से और गिरेगा तापमान, 11 को बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से वेबसाइट आईएमडी पर अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार 8 से लेकर 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहेगा। 11 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं।
आलू की फसल में झुलसा रोग की संभावना से किसान परेशान
कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। दरअसल, धूप न निकलने और लगातार कोहरा पड़ने से किसानों को आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की संभावना सता रही है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों से अपील है कि वह फसल में समय से पानी लगाएं। ताकि फसल पर पाला न जम पाए।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
मौसम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को घर से कम ही निकलने दें। पूरी बांह के गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकलें। गुनगुने पानी का सेवन करें। सर्दी, खांसी, जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें। गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।