फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devutthana Ekadashi 2019 significance tulsi saligram vivah

Devutthana Ekadashi 2019: 59 साल बाद बन रहा गुरु-शनि का धनु राशि में योग

Fri, 08 Nov 2019 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Devutthana Ekadashi 2019 significance tulsi saligram vivah
भगवान विष्णु
देवोत्थान एकादशी पर शुक्रवार को 59 साल बाद गुरु-शनि का धुन राशि में योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पारासर ने बताया कि इससे पहले 30 अक्तूबर 1960 को ऐसा हुआ था। इस बार धनु राशि में शनि और गुरु के साथ केतु भी रहेगा। ऐसा ही योग 1209 साल पहले 16 अक्तूबर 810 को गुरु, शनि और केतु का योग धनु राशि में था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागेंगे। देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह भी कराया जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करने और शालीग्राम के साथ तुलसी विवाह कराने से सभी कष्टों का निवारण होता है। 
विज्ञापन


बटेश्वर मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी और राकेश वाजपेयी ने बताया कि गोकुलनाथ मंदिर में कार्तिक स्नान करने वाली महिलाएं तुलसी शालिग्राम का विवाह कराती हैं। इसके लिए बटेश्वर में महिलाएं पहुंचने लगी है। आयोजन की सारी तैयारियां कर ली गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिके गन्ने

देवोत्थान एकादशी पर उठो देव, जागो देव, खुशहाली लाओ देव के आह्वान के साथ चार माह से सोये देवताओं के जागरण का आह्वान होगा। इसके लिए बटेश्वर, बाह, जरार, जैतपुर, भदरौली, बासौनी, नंदगवां, कचौराघाट, चित्राहाट, शाहपुर ब्राह्मण के बाजार में गन्ने की दुकानें लग गई हैं। 

गुरुवार को जमकर बिक्री भी हुई। गन्ने और सिंघाडे से पूजन कर देवताओं का आह्वान किए जाने की परंपरा है। घर आंगन में रंगोली बनाई जाती है।


ये भी पढ़ें- अयोध्या फैसला: ताजनगरी में नहीं निकलेंगे जुलूस व रैली, शांति व्यवस्था की बनाई 'रूपरेखा'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed