{"_id":"5fbe6e958ebc3e9be3464326","slug":"devotthan-ekadashi-vrindavan-news-agr469341526","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवोत्थान एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर भक्तों ने की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोत्थान एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर भक्तों ने की परिक्रमा
विज्ञापन
मथुरा। मंदिर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। देवोत्थान एकादशी पर भक्तों की भीड़ ठाकुर जी के दर्शन के लिए दिन भर उमड़ी। लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन उपरांत वृंदावन की परिक्रमा की। घरों पर रंगोली सजाई गई। आंवला के वृक्ष की पूजा की गई।
बुधवार को देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों की नगरी वृंदावन में राधे-राधे की गूंज रही। कान्हा के भक्तों ने बड़ी संख्या में परिक्रमा की। बच्चों के साथ महिलाओं की टोलियां परिक्रमा करते हुए ज्यादा नजर आईं। विदेशी भक्त भी हरिनाम संकीर्तन के साथ झूमते हुए परिक्रमा करते हुए देखे गए। आम दिनों से ज्यादा लोगों की परिक्रमा मार्ग में मौजूदगी राधाकृष्ण के स्वर के साथ आसपास के लोगों को आनंदित कर रही थी।
सुबह से शुरू हुआ परिक्रमा का यह दौर देर शाम तक नजर आया। सेवाभावी लोगों ने भी चाय प्रसाद के माध्यम से लोगों को सेवा की। घरों में भी देवोत्थान एकादशी पर पूजन किया गया। घर के आंगन में रंगोली सजाई गई। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का पूजन किया। मंदिरों में भी भीड़ नजर आई। श्रीबांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, श्रीगोविंद देव मंदिर, श्रीरंगजी मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या के चलते चहल पहल दिखाई दी। सभी मंदिरों में कोविड-19 के तहत प्रवेश दिया गया और दर्शन कराए गए।