फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees will play holi in Banke Bihari Mandir on Rangbharni Ekadashi in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर भक्तों संग होली खेलेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, बरसेंगे आस्था के रंग

Fri, 11 Mar 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

वृंदावन होली के रंग में सराबोर होने को तैयार है। मंदिरों में ठाकुरजी के साथ होली खेलने और खिलाने की तैयारियां जोरों पर हैं। रंगभरनी एकादशी में मंदिरों में भगवान भक्तों संग होली खलेंगे। 

विज्ञापन
Devotees will play holi in Banke Bihari Mandir on Rangbharni Ekadashi in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में बरसते रंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी रंगभरनी एकादशी से जगमोहन में स्वेत पोशाक धारण कर अपने रजत सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों संग होली खेलेंगे। इस परंपरा के बाद मंदिर में होली का शुभारंभ रंगभरनी एकादशी की शाम को हो जाएगा। मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। 

विज्ञापन


मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया जाता है। सेवायत सबसे पहले स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारी से स्वेत वस्त्र धारण किए हुए ठाकुरजी के ऊपर रंग डालते हैं, इसके बाद होली का परंपरागत शुभारंभ होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर-गुलाल से होली खेली जाती है। यह होली रंगभरनी एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा की शाम तक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 मार्च को राधावल्लभ मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा  

14 मार्च को रंगभरनी एकादशी से ब्रज के मंदिरों में भगवान भक्तों के साथ होली खेलेंगे। रंगभरनी एकादशी पर्व पर राधावल्लभ मंदिर से निकाली जाने वाली परंपरागत प्रिया-प्रियतम की रंगीली होली शोभायात्रा मंदिर से 14 मार्च को अपराह्न एक बजे से प्रारंभ होगी। 

अखिल भारतीय हित राधावल्लभीय वैष्णव महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा में प्रिया-प्रियतम के स्वरूप सुसज्जित रथ पर सवार होकर भक्तों संग होली खेलने के लिए नगर का भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस सवारी के बाद ही मंदिरों में रंग की होली प्रारंभ हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed