{"_id":"5e4fb87a8ebc3ef3df5304ad","slug":"devotees-tractor-trolley-overturned-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किशोर की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किशोर की मौत, 25 घायल
Fri, 21 Feb 2020 05:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जालौन के गांव कुसमिलिया, एंठ और कांशीराम कॉलोनी उरई जालौन निवासी परिवार सहित मक्खनपुर क्षेत्र स्थित जीबी और टीएस भट्ठा पर ईंट थापने का काम करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर दो बजे के बाद सभी मजदूर परिवार सहित भोले बाबा के दर्शन करने के लिए बटेश्वर ट्रैक्टर-ट्राली में बैठ कर जा रहे थे।
ट्रैक्टर को बदनपुर कर्खा निवासी राजपाल चला रहा था। मजदूरों का कहना है कि राजपाल शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर भट्ठा से मुश्किल दो किलो मीटर निकल पाया था कि तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।

हादसे में एक किशोर अंशुल (16) पुत्र सुनील निवासी कुसमिलिया की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चों समेत 25 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
ये घायल हुए
रामरती (40) पत्नी गोविंद, प्रीती (16) पुत्री गोविंद, करिश्मा (14) पुत्री विजय, मंजू (15) पुत्री सुरेश, संतोषी (12) पुत्री हरीमोहन, सावित्री (35) पत्नी तुलाराम, विकास (5) शिवानी (7) पुत्री विजय कुमार, बबली (24) पत्नी रामकरन, सुशांत (22) पुत्र बालादीन, मीना (40) पत्नी हीरा, विशुन (35) पत्नी स्व. सुरेश, रूबी (20) पत्नी सुशांत, अंजली (12) पुत्री गोविंदा, अंशू (2) पुत्र प्रदीप, दिशा (3) पुत्री विजय, मुकेश (14) पुत्र बाला प्रसाद, विजय कुमार (45) पुत्र स्व. घसीटेराम, सुनील (12) पुत्र बलराम, वविता (25) पत्नी रमाशंकर, सौरभ (9) पुत्र राज बहादुर, कुसुम (45) पत्नी राजबहादुर, ममता (23) पत्नी मनोज, महक (2) पुत्री मनोज, अंजली (12) पुत्री गोविंदा, रचना (18) पुत्री कमलेश, शिववती (30) पत्नी मंगल सिंह घायल हैं।