फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees Play Holi With Banke BihariJi In Vrindavan

Holi 2020: वृंदावन में ठाकुरजी के गालों पर लग रहा गुलाल, आनंदित हो रहे भक्त

Fri, 28 Feb 2020 10:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 Feb 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees Play Holi With Banke BihariJi In Vrindavan
ठाकुरजी के गालों पर लग रहा गुलाल - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी में अब होली के रंग गहरे होते जा रहे हैं। कहीं ठाकुर जी के गालों पर गुलाल लग रहा है तो किसी मंदिर में भक्तों पर गुलाल उड़ाया जा रहा है। पद गायन की परंपरा तो अनेक आश्रम और मंदिरों में माहौल को होलीमय बना रही है। इससे श्रद्धालु आनंदित हो रहे हैं।
विज्ञापन


वसंत पंचमी को भक्तों के साथ गुलाल से होली खेलने के बाद अब श्रीबांकेबिहारी सिर्फ गालों पर ही गुलाल लगवा रहे हैं। भक्त भी प्रात:काल दर्शन के दौरान ठाकुर जी के गालों पर गुलाल लगता देख आनंदित हो जाते हैं। यही स्थिति निकटवर्ती मंदिर श्री राधासनेह बिहारी में है।
विज्ञापन


यहां भी प्रतिदिन ठाकुर जी के गालों पर गुलाल लगाया जा रहा है। उसी गुलाल को दिन भर यहां दर्शन को पहुंचने वाले भक्तों के माथे पर लगाया जाता है। श्रीराधावल्लभ मंदिर में मंगलवार को सेवायतों ने ठाकुर जी को गुलाल का फेंटा बांधा। इसके बाद भक्तों के साथ होली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया। श्रीराधावल्लभ के समक्ष शरीर पर गुलाल पड़ते ही भक्त भी आनंदित हो जाते हैं। यहां होली के पदों का गायन भी हो रहा है। इसी के साथ होली के पदों का गायन अन्य मंदिर और आश्रम बढ़ने लगा है। टटिया स्थान और हिताश्रम पर होली के पद गायन किए जा रहे हैं।

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed