फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees gathered for the Maha Aarti of Mother Ganga at Hari Ki Pauri.

Agra News: हरि की पौड़ी पर मां गंगा की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 04 Nov 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for the Maha Aarti of Mother Ganga at Hari Ki Pauri.
सोरोंजी। नमामि गंगे के तत्वावधान में जिला गंगा समिति द्वारा सोमवार की देर शाम हरि की पौड़ी के पांच छतरी वाले घाट पर गंगा मैया की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती से पूर्व पं. नरेश वेदांती व दिलीप शास्त्री ने मां गंगा के जन्म व पृथ्वी पर अवतरित होने की कथा बताई। शूकरक्षेत्र में हरिपद गंगा, वृद्ध गंगा व भागीरथी गंगा के संगम की पौराणिक महत्ता पर प्रकाश डाला। मां गंगा का पंचाभिषेक व सस्वर गंगा लहरी का पाठ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम मेधा रूपम व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मां गंगा का अभिषेक व गंगा मैया के चित्र के सम्मुख दीप जला कर महाआरती का शुभारंभ किया। मां गंगा की आरती में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में प्रज्जवलित दीप लिए मां गंगा की आरती गा रहे थे। आरती समापन के बाद दीप गंगाजी में प्रवाहित कर दिए गए। एक साथ सैंकड़ों दीपों का गंगा में प्रवाहमान अद्भुत अनोखी छटा बिखेर रहा था। हरिपदी के अन्य घाटों पर भी चारों ओर श्रद्धालु गंगाजी में जलते हुए दीप प्रवाहित कर रहे थे।
विज्ञापन

गंगा मैया की जय व हर हर गंगे के गूंजते गंगा भक्तों के गगनभेदी स्वर गंगा मैया की आस्था के प्रति पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, गंगा समग्र के प्रदेश सह संयोजक हेमेंद्र शास्त्री, जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, गौरीशंकर शर्मा, विवेक राजपूत, डाॅ. एनपी सिंह हल्दिया, शरद पांडेय, सतीश चंद तिवारी, नवल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed