फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees from Agra narrated their eyewitness account of stampede who returned after Hathras incident

हाथरस हादसा: सत्संग में गए श्रद्धालुओं ने बताई भगदड़ की आंखों देखी, बताते-बताते फफक पड़े; भयावह था दृश्य

Wed, 03 Jul 2024 06:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 06:28 PM IST
सार

हाथरस के सत्संग में गए श्रद्धालुओं ने भगदड़ की आंखों देखी बताई। बताते-बताते वह फफक पड़े। दृश्य बड़ा ही भयावह था। 

विज्ञापन
Devotees from Agra narrated their eyewitness account of stampede who returned after Hathras incident
सत्संग में गए श्रद्धालुओं ने बताई भगदड़ की आंखों देखी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ होने से 121 लोगों की मौत हो गई। सत्संग में आगरा से भी बसों में भरकर श्रद्धालु गए थे। आगरा के 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। अमर उजाला ने घायलों से बात की। उन्होंने आंखों देखी जो बताया उसे सुनकर सुनने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन


मलपुरा थाना क्षेत्र के सत्यनगर सिरौली रोड धनौली की रहने वाली गीता देवी अपनी बहन राधा के साथ भोले बाबा के सत्संग गई थीं। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भगदड़ मच गई। गीता ने बताया कि उस समय वह जिंदगी और मौत से जूझ रही थीं। सब लोग अपने घर निकलने की जल्दी में थे। इसी बीच लोग गिरते गए। वह भीड़ में दब गईं।
विज्ञापन


वह भगवान को पुकारने लगीं। जिंदगी और मौत का सामना था। उनके पैर, हाथ और कमर में चोट लगी है। बहन राधा की दबकर मौत हो गई। उन्हें घटनास्थल पर इसकी जानकारी भी नहीं हो पाई थी। दोनों बहने बीते करीब 15 सालों से बाबा भोले के इस सत्संग में जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा धनौली नगला भगत की रहने वाली संगीता देवी (45) भी सत्संग में गई थीं। भगदड़ में संगीता की मौत हो गई। उनके पति सुरेश ने बताया कि वह बीते 12 सालों से भोले बाबा सत्संग में शामिल होने जाती थी। संगीता के तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़की काजल और गुनगुन, ध्रुव कुमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed