फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees expressed their love at the feet of Banke Bihari On occasion of Valentine Day

वेलेंटाइन डे: भक्तों ने बांके बिहारी के चरणों में किया प्रेम का इजहार, जीवन में सुख शांति व प्रेम की कामना की

Fri, 14 Feb 2025 07:14 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 14 Feb 2025 07:14 PM IST
सार

वेलेंटाइन डे के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने अनोखे अंदाज में भक्ति प्रेम का इजहार किया। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हो गया। 
 

विज्ञापन
devotees expressed their love at the feet of Banke Bihari On occasion of Valentine Day
श्री बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलेंटाइन डे के अवसर पर जहां एक ओर युवा आधुनिक तरीके से प्रेम का इजहार करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने अनोखे अंदाज में भक्ति प्रेम का इजहार किया। मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हो गया। हर कोई अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर प्रेम और आस्था व्यक्त करता दिखा।

विज्ञापन




मंदिर में भक्तों ने प्रेम रस में डूबकर ठाकुर जी की आरती की और राधा-कृष्ण के प्रेम को अपना आदर्श बताया। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर भक्ति को सर्वोच्च प्रेम बताते हुए भगवान से अपने जीवन में सुख, शांति और प्रेम की कामना की। वेलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। ठाकुर जी के विग्रह का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने ठाकुर जी को फूल और मिठाई अर्पित की।
विज्ञापन


मंदिर में बरेली से श्रद्धालु स्मृति चौहान का कहना है कि आज उसे बहुत खुशी हुई है। अपने ठाकुर जी से मिलने को उसने वेलेंटाइन डे के दिन को चुना था। शाहजहांपुर से आईं नेहा ने कहा कि आज के दिन के लिए वह ठाकुर जी से मिलने के इंतजार में रहती हैं। वह अपने ठाकुर जी की सेवा में हमेशा खड़ी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed