फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotees donated ten lakhs coins of RS 10 on janmashtami in mathura

जन्माष्टमी पर चढ़ावे में आए 10 लाख से अधिक 10 के सिक्के, बैंकों में नहीं बची रखने की जगह

Thu, 29 Aug 2019 03:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
devotees donated ten lakhs coins of RS 10 on janmashtami in mathura
फाइल फोटो
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के भक्तों द्वारा मंदिरों में चढ़ावे के रूप में दिए गए 10 के सिक्कों से बैंकों की मुश्किल बढ़ गई है। बैंकों के पास पहले से ही 10 के सिक्कों की भारी मात्रा है। जिसको ग्राहक नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके चलते अब आने वाले नये सिक्कों को रखने के लिए बैंकों में पर्याप्त स्थान तक नहीं है। बताया जा रहा है अभी तक करीब दस लाख से अधिक चढ़ावे के रूप में आए दस के सिक्के बैंकों में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


मथुरा में अकारण ही चलन से बाहर चल रहे दस रुपये के सिक्कों को लेकर बैंक कोई समाधान नहीं खोज सकी हैं। ग्राहकों द्वारा इस सिक्के को चलन से बाहर बताकर लेने से इंकार कर दिया जाता है। जिसके चलते बैंकों में कई करोड़ के सिक्के खजाने में रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार-ग्राहक लेने से कर रहे इंकार

यह सिक्के उपभोक्ता द्वारा दे तो दिए जाते हैं परंतु जब लेने की बारी आती है तो कोई भी ग्राहक इन्हें नहीं लेता है। दो दिन पूर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण बाहर से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में जमकर दस रुपये के सिक्के चढ़ावे के रूप में दिए। 

अब जब ब्रज के प्रमुख मंदिरों के चढ़ावे की गिनती हो रही है तो खासी मात्रा में 10 रुपये के सिक्के निकले हैं। मंदिरों द्वारा यह सिक्के बैंकों को दिए जा रहे हैं। एलडीएम अनिल अग्रवाल कि बैंकों द्वारा सभी सिक्के लिए जा रहे हैं पर यह सिक्के बैंकों के लिए जटिल समस्या बनते जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed