{"_id":"576055ee4f1c1b847c11b7be","slug":"devotees-dip-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
श्रद्घालु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
गंगा दशहरा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। दान-पुण्य किया। शहरभर में शरबत के प्याऊ और भंडारे लगाए गए। मंदिरों पर भी विशेष आयोजन हुए।
मंगलवार को गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने कैलाश, बल्केश्वर, हाथीघाट और दशहरा घाट पर यमुना में स्नान किया। इन घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं और बच्चों ने भी डुबकी लगाई। हालांकि घाटों के आसपास गंदगी होने से श्रद्धालुओं को परेशानी भी उठानी पड़ी। इस अवसर पर ताजमहल के पास मेले का आयोजन भी किया गया। यमुना स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ लिया। युवाओं ने पतंग उड़ाईं। बच्चों और युवाओं ने सूरज ढलने के साथ ही छतों पर पतंगों की डोर थाम ली। महिलाओं ने गंगा दशहरा पर खरबूज और तरबूज दान किए। वहीं, गंगा दशहरा पर डीवीवीएनएल कार्यालय के समीप स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।