फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devotee abhishek kailash mahadev

कैलाश महादेव के दरबार में गूंजी जय-जयकार

Tue, 18 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 18 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
devotee abhishek kailash mahadev
सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने कैलाश महादेव को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुबह करीब चार बजे मंदिर के पट खुले तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर भोले बाबा के अभिषेक का सिलसिला चलता रहा। बम-बम भोले और हर, हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर परिसर में कहीं पैर रखने की जगह तक नहीं थी। भीड़ के साथ लोग अपने आप आगे बढ़े जा रहे थे। मेले का कोई ओर छोर नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में कांवड़ियों की लंबी कतार दिखी। महिला श्रद्धालुओं ने भी कांवड़ लाकर महादेव का अभिषेक किया। कई लोगों ने यमुना में डुबकी लगाने के बाद बाबा के दर्शन किए। कैलाश मोड़, एनएच टू से लेकर मंदिर तक श्रद्धालु खचाखच भरे थे। मेले की भव्यता देखते बन रही थी। कामायनी हास्पिटल से सिकंदरा चौराहा और सब्जी मंडी तक मेला फैला हुआ था। झूलों का लोग भरपूर आनंद उठा रहे थे। दर्शनार्थियों की सेवा भाव के लिए जगह-जगह खास इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

 
अवकाश होने के कारण उमड़ी भीड़
आगरा। स्थानीय अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे मेला देखने पहुंचे। विभिन्न साधनों से दूरदराज से लोग भी मेले में आए। हालांकि, वाहनों को काफी पहले रोक दिया जा रहा था, इससे लोगों को दूर तक पैदल चलना पड़ा। अकबर का मकबरा में सोमवार को प्रवेश नि:शुल्क था। इसीलिए बड़ी संख्या में लोग स्मारक में पहुंचे। वहीं मेले में दर्जनों जगह लाउडस्पीकर बज रहे थे। लोग मस्त होेकर झूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल से मंदिर तक दर्जनों भंडारे
आगरा। कैलाश मंदिर के पास श्री कैलाश उत्सव भंडारा समिति की ओर से तीसरे दिन भी भंडारा जारी रहा। पंडाल में बाबा अमरनाथ की झांकी सजाई गई थी। अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, निर्देश तिवारी, दिलीप कुमार सविता ने व्यवस्था संभाली। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने बाबा निरंजन सिंह, बाबा प्रीतम सिंह कढ़ी-चावल का वितरण कर रहे थे। केके नगर के पास श्री शिव रुद्राक्ष सेवा समिति ने विशाल भंडारा लगाया। इसमें पूड़ी, सब्जी से लेकर, आइसक्रीम, पॉपकार्न, जलेबी आदि बांटा गया। डा. संदीप अग्रवाल, सोनू मित्तल, संदीप सिंघल, सचिन गोयल, मेघराज शाक्य, सौरभ वर्मा, दाऊदयाल आदि मौजूद रहे।

मेले में राजनीतिक मंच भी
आगरा। मेले में राजनीतिक दलों के मंच भी सजे। सर्वाधिक मंच सपा के थे। सिकंदरा स्मारक के सामने मंच पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, पार्षद दल के नेता मुकेश यादव, व्यापारी नेता रमनलाल गोयल, पार्षद क्षमा जैन आदि मौजूद दिखे। बसपा का भी मंच लगा हुआ था।  

प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया
आगरा। एमडी जैन इंटर कालेज के स्काउट्स ने जितेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में मंदिर के पास प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया। सुधीर कुमार शाक्य, हिमांशु अग्रवाल, सोहन कुमार, अरुण, हर्ष ने व्यवस्था संभाली।  सिकंदरा चौराहे पर खोया-पाया केंद्र और नागरिक सुरक्षा कैंप का उद्घाटन उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अशोक गौतम ने किया। संचालन सहायक उप नियंत्रक नीरज चक ने किया।

चोरों ने हाथ साफ किया
आगरा। मंदिर परिसर में सिविल डिफेंस और पुजारी परिवार के लोगों ने व्यवस्था संभाली। पुलिस भी तैनात रही। बावजूद इसके चोरों ने चेन, पर्स आदि चोरी कर लिया। इसकी शिकायतें कंट्रोल रूम में पहुंचती रही।

बल्केश्वर महादेव मंदिर में फूल बंगला
आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर में महंत सुनीलकांत नागर और कपिल नागर ने भोले बाबा का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, किया। बाबा का मनोहारी शृंगार किया गया था। मंदिर में भव्य फूल बंगला सजा था। शाम को भजन और रात नौ बजे महाआरती हुई।


श्री सनातन धर्म मंदिर में गूंजे भजन
आगरा। श्री सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंडी में सुबह चार बजे पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री, पंडित मनोज शास्त्री ने शिवजी का पंचामृत से अभिषेक किया। मंदिर में विशेष फूल बंगला सजाया गया। महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। बैजनाथ शर्मा, ललित कुकरेजा, सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed