फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devkinandan Maharaj statement on BJP defeat in Ayodhya in Lok Sabha Result 2024

UP: अयोध्या में भाजपा की हार पर देवकीनंदन महराज ने दिया ऐसा बयान, आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Sun, 09 Jun 2024 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 12:12 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम में अयोध्या से भाजपा को करारी हार मिली। इसके बाद से अयोध्या के लोगों के लिए जमकर टिप्पणियां की जा रही हैं। इसे लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बयान जारी किया है। जानें क्या भोले भागवताचार्य...
 

विज्ञापन
Devkinandan Maharaj statement on BJP defeat in Ayodhya in Lok Sabha Result 2024
देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : ani

विस्तार

देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भाजपा की हार का दोष अयोध्यावासियों पर न मढ़कर, इस पर मंथन किया जाना चाहिए। हिंदुत्व के नाम पर अयोध्या वासियों को बुरा-भला कहकर भगवान के धाम और वहां के निवासियों का अपमान नहीं हो। भाजपा के नाम पर अन्य संगठनों के लोग सनातनियों में फूट डालने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांतजू मंदिर में आरती के बाद शिष्यों से वार्ता में देवकीनंदन महाराज ने कहा कि श्रीराम का मंदिर केवल अयोध्यावासियों के लिए नहीं बना है। मोदी सरकार के कार्यकाल में इसके निर्माण से पूरे भारत के हिंदुओं का मान बढ़़ा है। पूरे देश में भाजपा को इसका लाभ भी मिला है, यह भूलना नहीं चाहिए। मथुरा में हेमामालिनी की करीब तीन लाख मतों से जीत इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनावों में स्थानीय मुद्दे और अन्य समीकरण भी मायने रखते हैं। दुर्भाग्य से कई स्थानों पर हिंदुत्व पर जातिगत समीकरण भारी पड़े हैं। भाजपा की हार पर अयोध्यावासियों के लिए अपशब्द और बहिष्कार की बातें लिखी जा रही हैं, इस पर रोक लगानी चाहिए। नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed