{"_id":"5b975053867a557ecd2a067d","slug":"devaki-nandan-thakur-meeting-did-not-get-permission-in-khandoli-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहां एससी एसटी एक्ट के विरोध में देवकी नंदन ठाकुर की होनी थी सभा, वहां पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां एससी एसटी एक्ट के विरोध में देवकी नंदन ठाकुर की होनी थी सभा, वहां पुलिस फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ आगरा के खंदौली में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की जनसभा भले ही स्थगति हो गई हो, लेकिन माहौल के मद्देजनर पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। जहां सभा होनी थी, वहां मंगलवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
खंदौली के सेमरा गांव में रविवार को महापंचायत के आयोजन को लेकर पुलिस और आयोजकों में नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद अब मंगलवार को कस्बे में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की सभा होनी थी। इसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इससे सभा स्थगति कर दी गई।
इससे पहले देवकी नंदन ठाकुर की सभा को लेकर आयोजकों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और सोशल मीडिया द्वारा प्रचार शुरू कर दिया था। सोमवार को अखबारों में सभा की जानकारी प्रकाशित होने के बाद प्रशासन मे हड़कंप मच गया।

घरों पर धारा 144 के नोटिस चस्पा
खंदौली में पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह से ही अधिकारियों ने सभा आयोजकों के घरों पर धारा 144 का नोटिस चस्पा कर दिया। आयोजकों को बिना अनुमति सभा नहीं करने की चेतावनी दी। सुबह से ही एसपीआरए अखिलेश नारायन और सीओ एत्मादपुर ने पीएसी के साथ खंदौली में डेरा डाल दिया।
सभा स्थल पर हो रही तैयारियों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इसके बाद आयोजकों ने अनुमति न मिलने के कारण सभा को स्थगित कर दिया है। हालांकि जहां देवकीनंदन की सभा होनी थी, वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।