फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Maurya reached Agra and addressed public meeting

आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य: राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से पुरस्कृत नायक जितेंद्र सिंह का किया सम्मान

Wed, 18 Oct 2023 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से पुरस्कृत नायक जितेंद्र सिंह को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya reached Agra and addressed public meeting
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य: शौर्य चक्र से पुरस्कृत नायक जितेंद्र सिंह को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही कार्य़कर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बॉर्डर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए गोली लगने से घायल नायक जितेंद्र सिंह का सम्मान किया। इससे पहले जितेंद्र को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम फतेहाबाद क्षेत्र में आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि यमराज से लड़कर अपने प्राणों को बचाकर आपके बीच वापस लौटे वीर सैनिक का सम्मान करते हुए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा कि 44-राजपूत बटालियन के वीर सैनिक नायक जितेंद्र सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है। ऐसा सम्मान जीवित सैनिक कम ही ले पाते हैं। ऐसे वीर, अदम्य, सहासी सपूत ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया।   अपने प्राणों की परवाह किए बगैर अपने देश की रक्षा की। 

विज्ञापन

कहा कि हमें देश के लिए, समाज के लिए, गरीब के लिए, किसान के लिए, मातृ शक्ति के लिए, बुजुर्गों के लिए, कुछ ऐसा करें कि वह लोग सम्मानित महसूस करें। आगरा की प्रमुख समस्या खारा पानी की थी, जो हर घर नल के माध्यम से समाप्त हो रही है। पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है, जहां मोदी सरकार अब चम्बल की जगह हर घर में गंगाजल पहुंचाने का काम कर रही है। 

इसे चाहे पीयो या अन्य काम में लो। हम गरीब, अमीर, अगड़ा, पिछड़ा, देखकर विकास नहीं कर रहे। हमारा सबका साथ सबका विकास का उद्देश्य है। पाइप लाइन डालते समय सड़क खराब जरूर होंगी लेकिन पाइप लाइन का काम पूरा होने पर वह सड़क पुनः बनेगी, ऐसा बजट दिया गया है।

मोदी व योगी की डबल इंजन सरकार द्वारा तेजी से विकास किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि मैं न खाऊंगा न खाने दूंगा। इस पर विरोधियों को दर्द हो रहा है। अब सारे विरोधी इकठ्ठे हो गए हैं। देश की जनता ऐसे भ्रष्ट करप्ट लोगों को देश की गद्दी नहीं देगी। तीसरी बार भी जनता मोदी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। 

कहा कि आज देखिए इजराल एक छोटा सा देश है। लेकिन, खराब स्थिति में दुनिया भर में रहने वाले वहां के लोग अपने देश पहुंचे। वह अपने देश के लिए युद्व लड़ने के लिए पहुंचे। वहीं हमारे देश के कुछ लोग मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण इजराइल के दूतावास में जाकर विरोध प्रदर्शन करते हैं। यह मोदी का विरोध है। लेकिन, हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद का विरोध जारी रहेगा। चाहे किसी भी देश में हो। इसी के तहत इजरायल का समर्थन किया है। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने किया। इससे पूर्व रामसकल गुर्जर के द्वारा उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यम्रम में राजस्थान से आए लोगों द्वारा उपमुख्यमंत्री को इक्कीस मीटर का साफा बांधा।

कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी सासंद राजकुमार चाहर, मेयर हेमलता दिवाकर, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, छोटेलाल वर्मा, सीमा उपाध्याय, रानी पछालिका सिंह, मंजू भदौरिया, श्याम भदौरिया, प्रदीप भाटी, गिरिराज कुशवाह, भानू महाजन कालीचरन, सुमन, भगवान सिंह कुशवाह, विजय शिवहरे, जीएस धर्मेश, मुन्ना लम्बर, आरपी सिंह, वनवारीलाल प्रधान, लाखन सिंह प्रधान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने उठाया कदम

फतेहाबाद किसान यूनियन के नेताओं द्वारा विरोध किए जाने की घोषणा पर फतेहाबाद थाना पुलिस ने उनको थाने पर नजरबंद किया। प्रदेश अध्यक्ष मजदूर मोर्चा विवेक शास्त्री द्वारा नलकूप किसानों का बिल माफ न किए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विरोध करने का ऐलान किया गया था। यूनियन के नेताओं ने मांग की है कि दो वर्ष पूर्व चुनाव से पहले सरकार ने नलकूप किसानों का बिल माफ करने की घोषणा की थी। सरकार बनने के दो साल बाद भी किसानों का बिल माफ नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed