फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue patients are increasing in the district, child dies

Agra News: जिले बढ़ रहे डेंगू के मरीज, बालक की मौत

Thu, 16 Oct 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients are increasing in the district, child dies
मैनपुरी। जिले में बुखार और डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सुल्तानगंज विकास खंड के गांव भैंसरोली में लगातार दूसरी महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 23 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला बरी नवादा निवासी गोलू (12) पुत्र सोनेलाल को बुधवार को बुखार आया। परिजन ने शहर में एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार दिलाया। बुखार के कारण बृहस्पतिवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुल्तानगंज विकास खंड के गांव भैंसरोली निवासी सुनीता देवी (55) पत्नी प्रेमचंद्र को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट में वह डेंगू पाॅजिटिव निकलीं। इसके बाद उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कराकर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 7 मरीजों को दिया उपचार
सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर बृहस्पतिवार को भोगांव क्षेत्र के नगला हरीसिंह में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 7 मरीजों को उपचार दिया गया। बुखार पीड़ित 3 मरीजों के खून के नमूने लेकर जिला अस्पताल भेजे गए। सीएमओ कार्यालय से पहुंचे डाॅ. अमित राजपूत के नेतृत्व में टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कर पुराने बर्तन, कूलर, फ्रिज, गमलों आदि में भरे पानी को फैलाया। टीम ने ग्रामीणों को संचारी रोग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अमित कुमार, सतेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed