{"_id":"5dd425428ebc3e548d6f1aae","slug":"dengue-health-mainpuri-news-agr416072226","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी नगर में डेंगू से किशोरी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी नगर में डेंगू से किशोरी सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहल्ला राजीव गांधी नगर में डेंगू से एक ही रात में दो लोगों की मौत हो गई। मोहल्ले में पूर्व में भी डेंगू से कुछ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग डेंगू की चपेट में भी हैं।
राजीव गांधी निवासी रामकुमार सिंह भदौरिया (65) को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। चार दिन पहले उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार की रात करीब दो बजे आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी मोहल्ले के रामप्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री कीर्ति को 15 दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन पहले उसका जिला अस्पताल में उपचार कराते रहे। उसके बाद उसे सैफई ले गए। तीन दिन से वह सैफई में भर्ती थी। सैफई में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे कीर्ति की मौत हो गई।
राजीव गांधी नगर में पूर्व में भी डेंगू से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। 14 नवंबर को मोहल्ला निवासी शिक्षक अनिल कुमार पाल की 45 वर्षीय पत्नी अर्चना पाल की डेंगू से पीड़ित होने पर मौत हो गई थी। जबकि राजीव गांधी नगर निवासी शैलेंद्र यादव की ढाई साल की पुत्री डोली की दो नवंबर को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शहर के इन मोहल्लों में भी हो चुकी है डेंगू से मौत
शहर के मोहल्ला नगला निरंजन, नगला पजाबा, संसारपुर, हिंदपुरम, वंशीगोहरा, शीतला धाम, यदुवंश नगर आदि में भी डेंगू से मरीजों की मौत हो चुकी है।
राजीव गांधी नगर में मैं स्वयं बचाव कार्य के लिए गया था। यहां के लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया गया है। मोहल्ले में छिड़काव व फॉगिंग भी कराई जा रही है। जिन मरीजों की मौत बताई जा रही है। उनकी जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ