{"_id":"5f60fe828ebc3e11a25a2745","slug":"dengue-fever-outbreak-in-karimganj-village-of-mainpuri-amid-corona-crisis","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: गांव करीमगंज के 500 ग्रामीण बुखार की चपेट में, 100 में डेंगू के लक्षण, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: गांव करीमगंज के 500 ग्रामीण बुखार की चपेट में, 100 में डेंगू के लक्षण, चार की मौत
Wed, 16 Sep 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:04 AM IST
सार
- गांव में स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने डाला डेरा, अब तक चार महिलाओं की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
गांव में हर घर में बिछी चारपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव करीमगंज के 500 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। गांव में 100 से अधिक मरीज डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। प्राइवेट पैथोलॉजी की जांच से इसकी पुष्टि हुई है। गांव में घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों गांव में ही मरीजों को उपचार दे रही हैं। गांव करीमगंज की आबादी करीब छह हजार के आसपास है।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव में बुखार से चौथी मौत हुई। गांव के राशन डीलर विजय चंद्र पांडेय की 52 वर्षीय पत्नी चंद्रकांता पांडेय की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय गांव पहुंचे और मरीजों को उपचार दिलाना शुरू किया। चिंताजनक बात यह है कि गांव के अधिकतर घरों में लोग बुखार के मरीज हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव में 100 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में हैं, जिनकी प्लेटलेट्स 50 हजार से भी कम रह गई हैं। इन मरीजों के पास क्षेत्रीय पैथोलॉजी की रिपोर्ट भी है। मरीजों को उपचार दे रहे डॉक्टर भी दबी जुबान मरीजों को डेंगू मान रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के दबाव के चलते वे खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं।
विज्ञापन
चार महिलाओं की मौत
दवा वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बुखार से पीड़ित होने की बात कह रहा है और रीएक्टिव डेंगू (डेंगू के प्रारंभिक लक्षण) भी मान रहा है। गांव में चंद्रकांता के अतिरिक्त 60 वर्षीय राजरानी, 55 वर्षीय करूणा देवी, 74 वर्षीय गंगा देवी की भी बुखार से मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि करीमगंज गांव में दो सौ से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित चिह्नित किए गए हैं। उनका गांव में ही उपचार करवाया जा रहा है। घर-घर मरीजों की जांच करवाई जा रही है।
स्थानीय पैथॉलॉजी की जांच में सौ से ज्यादा लोगों में डेंगू पुष्टि हुई है। कुछ मरीजों में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण भी दिख रहे हैं। पुष्टि के लिए सरकारी पैथॉलॉजी में उनकी जांच कराई जा रही है। प्राइवेट पैथॉलॉजी से भी जांच रिपोर्ट मंगाई है।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि करीमगंज गांव में दो सौ से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित चिह्नित किए गए हैं। उनका गांव में ही उपचार करवाया जा रहा है। घर-घर मरीजों की जांच करवाई जा रही है।
स्थानीय पैथॉलॉजी की जांच में सौ से ज्यादा लोगों में डेंगू पुष्टि हुई है। कुछ मरीजों में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण भी दिख रहे हैं। पुष्टि के लिए सरकारी पैथॉलॉजी में उनकी जांच कराई जा रही है। प्राइवेट पैथॉलॉजी से भी जांच रिपोर्ट मंगाई है।