फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue Cases On Rise In etah Highest In last Year

Dengue: एटा में डेंगू ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, इतने मिले नए मरीज; बरतें ये सावधानी

Tue, 24 Oct 2023 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Oct 2023 12:06 AM IST
सार

पिछले वर्ष की तरह इस साल भी एटा में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है, हालांकि ज्यादातर लोग आसानी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Dengue Cases On Rise In etah Highest In last Year
डेंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में डेंगू पिछले साल रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा है। अब तक 64 केस मिल चुके हैं, जबकि पिछले पूरे साल में 45 केस थे। सिलसिला अभी थम नहीं रहा, जबकि तापमान में भी कमी आ चुकी है। वहीं लगातार होने वाली मौत भी लोगों की चिंता का सबब बनी हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से किसी भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


अगस्त तक डेंगू के मामले नियंत्रित थे और 4 ही केस मिले थे। सितंबर से इनका बढ़ना शुरू हुआ। अब तो यह स्थिति है कि हर दिन तीन-चार नए केस मिल रहे हैं। ये तो सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े हैं। जहां डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराई जाती है। इसके बाद ही केस घोषित किया जाता है। इसमें रैपिड कार्ड की जांच को महत्व नहीं दिया जाता। जबकि निजी चिकित्सक रैपिड कार्ड की जांच से ही पॉजिटिव मानकर मरीज का उपचार शुरू कर देते हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या रोजाना ही सरकारी और निजी अस्पतालों में लगभग 100 तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सफाई को लेकर बरती जा रही लापरवाही
इन दिनों गांव-गांव बुखार फैला हुआ है। इस मौसम में संचारी रोगों की आशंका के मद्देनजर पहले ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश दे दिए गए थे। जिसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही गांवों में सफाई पर विशेष जोर दिया गया था। लेकिन लगातार बुखार और डेंगू के केस आने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारी कई गांव में तो बिल्कुल ही नहीं पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  बैंक प्रबंधक हत्याकांड: पत्नी, ससुर या फिर साला, किसने घोंटा गला? ये सवाल खोलेंगे कत्ल का राज

लगातार रखी जा रही नजर 
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुखार और डेंगू के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डेंगू से किसी मरीज की मौत अब तक जिले में नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें -  यूपी: गाने सुन रहा चालक नहीं सुन सका बच्ची की चीख, बुलडोजर के नुकीले हिस्से में फंसी मासूम की गर्दन; मौत


डेंगू से बचाव के लिए ये करें
डॉक्टर कहते हैं, डेंगू के जोखिमों को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप मच्छरों को काटने से बचाव के लिए प्रयास करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, घर के आसपास साफ-सफाई रखें और पानी एकत्रित न होने दें। साफ-स्थिर पानी में मच्छर पनपते हैं, इसलिए पानी को बदलते रहें। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसके अलावा अगर 2-3 दिनों तक बुखार की समस्या है तो डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed