फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP police Lady constable Priyanka Mishra again in news resigned from police job as soon as it went viral

UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में

Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
सार

रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल होने बाद सुर्खियों में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रियंका ने पुलिस की नौकरी से उस समय इस्तीफा दिया था जब इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। 
 

विज्ञापन
UP police Lady constable Priyanka Mishra again in news resigned from police job as soon as it went viral
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तैनात रही महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर धमक जमाने के बाद प्रियंका मिश्रा ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दिया था। सोच थी कि फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाएगी। 2021 में जब ये पूरा मामला हुआ तो उसे एक वेब सीरीज से ऑफर मिलने की बात भी सामने आई थी, लेकिन वो सफर शुरू होने से पहले ही दम तोड़ गया। प्रियंका मिश्रा ने पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने, जीवन यापन में कठिनाई का हवाला देते हुए सेवा में पुन: वापसी का आग्रह किया था। उसे नौकरी मिल भी गई, लेकिन 48 घंटे में ही चली गई।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि प्रियंका मिश्रा ने प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने, जीवन यापन में कठिनाई का हवाला देते हुए सेवा में पुन: वापसी का आग्रह किया। सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय को जांच दी गई। प्रकरण में संयुक्त निदेशक, अभियोजन से विधिक राय ली। उन्होंने नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्वविवेक के अनुसार निर्णय लिए जाने के लिए राय दी।

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में त्यागपत्र के पश्चात सेवा में लेने से संबंधित नियमावली और आदेशों के लिए समस्त पत्रावली को पुलिस मुख्यालय भेजा जाना चाहिए था। इसके बाद ही अग्रिम आदेश पारित कराया जाना चाहिए था। मगर, लिपिक जितेंद्र ने ऐसा नहीं किया। तथ्यों को संज्ञान में लाए बिना ही महिला सिपाही को पुन: सेवा के लिए 18 अक्तूबर को आदेश पारित करा लिया। यह नियम के खिलाफ किया। लिपिक को निलंबित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को जांच दी गई है। महिला आरक्षी को पुन: सेवा लेने का आदेश भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

ये था मामला 
कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा दस अक्तूबर 2020 को पुलिस विभाग में सिपाही बनी थी। 24 अगस्त 2021 को उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो बैक ग्राउंड म्यूजिक पर रिवाल्वर के साथ नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बाद तत्कालीन एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कमेंट किए जाने लगे। इस पर उन्होंने तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी. को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। यह इस्तीफा एसएसपी ने मंजूर कर लिया था। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: 48 घंटे में ही चली गई महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की नौकरी, रील वायरल होने के बाद दिया था इस्तीफा
 

रिवाल्वर के साथ बनाई थी रील
प्रियंका मिश्रा उस समय थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। मामला तत्कालीन एसएसपी तक पहुंचा, जिसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर किया। महिला सिपाही ने आहत होकर खुद ही त्यागपत्र दे दिया। 

वेब सीरीज के लिए मिला था ऑफर 
नौकरी छोड़ने के बाद प्रियंका ने बताया था कि वे मॉडलिंग या एक्टिंग के फील्ड में जाना चाहती हैं। एक वेब सीरीज से ऑफर भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed