{"_id":"6534bf0c0e3cbcfad006ba01","slug":"driver-listening-songs-could-not-hear-girl-s-scream-neck-of-innocent-got-stuck-in-sharp-part-of-bulldozer-deat-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाने सुन रहा चालक नहीं सुन सका बच्ची की चीख, बुलडोजर के नुकीले हिस्से में फंसी मासूम की गर्दन; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाने सुन रहा चालक नहीं सुन सका बच्ची की चीख, बुलडोजर के नुकीले हिस्से में फंसी मासूम की गर्दन; मौत
Sun, 22 Oct 2023 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:17 PM IST
सार
बुलडोजर के आगे का नुकीला हिस्सा बच्ची की गर्दन में फंस गया। चालक बच्ची की चीख को नहीं सुन सका। बच्ची की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के खरपरी के गांव नगला दीप में शनिवार की सुबह चार साल की मासूम बच्ची की बुलडोजर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। इस बीच चालक बुलडोजर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर को कब्जे में ले लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा है।
यहां की है घटना
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दीप निवासी देवेंद्र सिंह के घर के पीछे एक प्लॉट में शनिवार की सुबह बुलडोजर (जेसीबी) से भराव किया जा रहा था। बुलडोजर में लगा डैक तेज आवाज में बज रहा था। गाना सुनकर देवेंद्र की चार साल की पुत्री सोनम घर के पीछे प्लॉट में पहुंच गई। इस बीच बच्ची बुलडोजर के सामने आ गई। चालक की लापरवाही से बुलडोजर में खोदाई के लिए लगा प्रेशर डाला। इसमें लगा कांटा बच्ची की गर्दन में घुस गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक गाड़ी से उतर कर भाग निकला।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने नगला दीप पहुंच कर बुलडोजर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में मासूम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस चालक क तलाश कर रही है।