फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue And Viral Fever in Agra News Hindi: 21 new dengue patients found in Agra

आगरा: एक दिन में 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, गांवों में तेजी से फैल रहा बुखार का प्रकोप

Sat, 25 Sep 2021 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 12:30 AM IST
सार

आगरा जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बाह और जैतपुर के गांवों में घर-घर चारपाई बिछी हैं। शुक्रवार को मिले 21 मरीजों में आगरा के सबसे अधिक 10 मरीज हैं। 

विज्ञापन
Dengue And Viral Fever in Agra News Hindi: 21 new dengue patients found in Agra
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से 15 मरीजों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आगरा में अभी तक एक दिन में अधिकतम 11 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। बाह और जैतपुर में कई गांवों में घर-घर चारपाई बिछी है। 

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबाद के पांच, हाथरस के तीन, मथुरा, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज मिला है। अभी डेंगू वार्ड में 19 मरीज भर्ती हैं। इनमें से चार मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। मेडिसिन के डेंगू वार्ड में 15 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में चार मरीज हैं। चार बच्चे और तीन वयस्क मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। तीन वयस्क और दो बच्चे वार्ड में भर्ती किए हैं। 
विज्ञापन


छलेसर के एक स्कूल में तीन कर्मचारियों में डेंगू मिला
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि छलेसर के एक निजी इंटर कॉलेज में तीन कर्मचारियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्कूल में छिड़काव भी करा दिया है। बालूगंज में 20 साल की युवती, आनंद विहार देवरी में 12 साल की बालिका, जाजुआ कटरा में 17 साल का किशोर, पिनाहट में 14 साल के किशोर और 18 साल के युवक, शाहगंज में 38 साल के युवक और बमरौली कटारा में 25 साल की महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीमडाडा में दो बच्चों की हालत बिगड़ी
बाह के गांव नीमडाडा में एंटी लार्वा के छिड़काव और स्वास्थ्य विभाग के शिविर के बाद भी गांव में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को नेहा के बच्चों विकास (5) और अनन्या (3) की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेहा ने बताया कि गांव में कई अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। 

आगरा में बुखार का कहर: तीन और बच्चों ने तोड़ा दम, सात दिन में 18 मासूमों की गई जान

गुमान सिंह पुरा में पूरा परिवार बीमार
जैतपुर के गांव गुमान सिंह पुरा गांव में घर-घर बीमार लोग चारपाई पर पडे़ हैं। राम दुलारे का पूरा परिवार बीमार है। रामदुलारे, उनकी पत्नी पुष्पा, बेटियां राखी, प्रियांशी बुखार से तप रही है। घर में कोई खाना बनाने के लिए भी नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed