फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu, karhal, health

करहल में डेंगू से तीन युवकों की मौत

Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
dengu, karhal, health
20एमएनपी-35-जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित ज्योती - फोटो : MAINPURI
करहल। डेंगू से पीड़ित तीन युवकों की बुधवार को मौत हो गई। तीनों को आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके अलावा जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी जुकाम और अस्थमा के 22 मरीज भर्ती कराए।
विज्ञापन

सैलामऊ निवासी उम्मेद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र बंटी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका आगरा में उपचार करा रहे थे। परिजनों के अनुसार यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। वहीं गांव असरोही निवासी भूरे कठेरिया के 25 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार को बुखार आने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि आगरा में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार की रात उपचार के दौरान आगरा में ऋषि कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के गांव जौराई निवासी 28 वर्षीय मुकेश यादव को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में आगरा में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार आगरा में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार की रात आगरा में उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। सपा नेता सतीश यादव ने बुधवार को उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका को सैफई किया गया रेफर
मैनपुरी। गांव दूल्हापुर खिरिया निवासी भगवान दास की 10 वर्षीय पुत्री ज्योती में डेंगू के लक्षण मिले हैं। परिजन उसका जिले के ही एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार को अचानक ज्योती की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मिनी पीजीआई सैफ्रई रेफर कर दिया गया। वहीं देवी रोड निवासी महेश मिश्रा की छह वर्षीय पुत्री सुरभि को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है।

युवकों की मौत डेंगू से हुई है इसकी कोई जानकारी नहीं है। गुरुवार को सभी जगह टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि डेंगू से मौत हुई है तो यहां बचाव कार्य चलाए जाएंगे।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed