फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DEN-2 strain of dengue drug ready, trial will be held in SN soon

डेन-2 को होगा इलाज, जल्द एसएन में होगा दवा का ट्रायल

Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
DEN-2 strain of dengue drug ready, trial will be held in SN soon
आगरा। जानलेवा बने डेंगू की कारगर दवा आ गई है। इसका एसएन मेडिकल कॉलेज में जल्द ट्रायल शुरू होगा। इस दवा से डेंगू के सभी सीरोटाइप पर असर का प्रभाव देखा जाएगा। चूहों पर ट्रायल में दवा कारगर मिली है। डेंगू के सबसे ज्यादा खतरनाक डेन-2 स्ट्रेन पर भी इस दवा के बेहतर परिणाम आए हैं।
विज्ञापन

फार्मा कंपनी ने प्यूरीफाइड एक्यूस एक्सट्रैक्ट ऑफ कुक्कुलस हिरसूटस बनाया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दवा के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज, लखनऊ व कानपुर समेत देश के 20 मेडिकल कॉलेजों में 500-500 मरीजों पर दवा का ट्रायल कर साइड इफेक्ट देखे जाएंगे। जल्द ही इसके लिए फार्मा कंपनी और एसएन मेडिकल कॉलेज की एथिकल कमेटी के बीच समझौता होगा।
विज्ञापन

इससे पहले एसएन में रूस की स्पुतनिक कोरोना वैक्सीन का ट्रायल हो चुका है। इसमें 100 लोगों पर वैक्सीन लगाई गई थी। इनमें किसी में भी कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला था। अगस्त में यह ट्रायल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के 18 से 60 साल के उम्र के मरीजों पर ट्रायल होगा। ट्रायल वाले मरीज में 48 घंटे पहले डेंगू की पुष्टि हो चुकी हो। ऐसे मरीजों को सात दिन तक दवा दी जाएगी। अगले 10 दिन तक और निगरानी रखी जाएगी। इन 17 दिनों में मरीज के हृदय, किडनी, लिवर की नियमित जांच होगी, जिससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का पता किया जा सके। ट्रायल के लिए मरीज की अनुमति भी ली जाएगी।
डेंगू के मरीजों पर दवा के ट्रायल के लिए अभी फार्मा कंपनी से करार नहीं हुआ है। संपर्क करने पर करार की प्रक्रिया शुरू कराते हुए ट्रायल कराया जाएगा।
-डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed