फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demanded rent for dowry items, beat up groom's father and maternal uncle

कासगंज: दुल्हन की विदाई के बाद हुआ ऐसा विवाद, दूल्हे के पिता और मामा की हुई धुनाई; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 30 Nov 2023 01:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 30 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और मामा को पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Demanded rent for dowry items, beat up groom's father and maternal uncle
शादी समारोह में मारपीट। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज के पटियाली में शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हुआ। बताया गया है कि ये विवाद दहेज में दिए गए सामान को ले जाने के लिए किराया मांगने पर शुरू हुआ। मामला इस कदर बढ़ गया कि दूल्हे के पिता व मामा की पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये है मामला 
नगला कछ निवासी रीना पुत्री नन्हेलाल की मंगलवार को शादी थी। दूल्हा सुरजीत पुत्र हरी सिंह की बरात सिढ़पुरा के लोंगपुर से आई। विदा के समय जो सामान दान-दहेज के लिए दिया गया। उसे ले जाने के लिए वर पक्ष की ओर से किराया मांगा गया। वधू पक्ष ने किराया देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दाेनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताजमहल आए कर्नाटक के पर्यटक पर कुत्ते ने बोला हमला, दौड़ाकर काटा; संभलने का भी नहीं दिया मौका
विज्ञापन
विज्ञापन



पीछा कर दूल्हा के पिता और मामा को पकड़ा 
दूल्हे के पिता हरी सिंह व उनका साला सरवन निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी वधू पक्ष के लोग उनके पीछे लग गए। जब वे दरियावगंज पहुंचे तभी उनकी मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: फिर चला बुलडोजर...अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed