फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand Raised to Reduce GST on Electrical Appliances to 5%

Agra News: इलेक्ट्रिक उपकरणों पर जीएसटी पांच प्रतिशत करने की उठी मांग

Fri, 05 Jun 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand Raised to Reduce GST on Electrical Appliances to 5%
आगरा। राज्य कर विभाग, आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर एवं मर्चेंट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से बेलनगंज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पंखे, बल्ब और ऊर्जा संरक्षण से जुड़े आवश्यक इलेक्ट्रिक उपकरणों पर जीएसटी की दर घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की गई। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

संवाद के दौरान व्यापारियों ने कर व्यवस्था में सुधार, सामाजिक सुरक्षा, समय पर भुगतान की कानूनी गारंटी और अपने हितों से जुड़े कई अन्य गंभीर मुद्दों पर अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा की। मुख्य अतिथि राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यदि व्यापारियों को करों में राहत और सुरक्षित कारोबारी माहौल मिले तो देश की आर्थिक प्रगति दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ेगी। उन्होंने व्यापारियों की सभी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रिक उत्पाद अब विलासिता नहीं बल्कि आम जनता की बुनियादी जरूरत हैं। इन पर कर कम होने से उपभोक्ताओं को राहत और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा। महासचिव राकेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने व्यापारियों के लिए पेंशन योजना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और फंसे हुए भुगतान की त्वरित वसूली के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रिब्यूनल की व्यवस्था करने की मांग की। इस दाैरान हरेश अग्रवाल, संजय कुटनानी, राजेश यादव, वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed