फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand raised to ban meat sale near Mahadev temple

Agra News: महादेव मंदिर के पास मांस बिक्री पर रोक लगाए जाने उठी मांग

Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to ban meat sale near Mahadev temple
सहावर। सनातन धर्म रक्षा पीठ गोरक्षक दल ने मंगलवार को आक्रोश व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा को ज्ञापन सौंपकर मोहनपुर के गंज रोड स्थित महादेव मंदिर के पास मांस की बिक्री रोक लगाए जाने की मांग की। सनातन धर्म रक्षा पीठ गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष आलोक राघव ने कहा कि मोहनपुर कस्बा के गंज रोड स्थित महादेव का मंदिर के आसपास मांस की बिक्री होती है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। मुख्यमंत्री की ओर से मंदिर परिसर की 500 मीटर की परिधि में मांस बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाई जाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी मंदिर के आसपास मांस की बिक्री हो रही है। थाना प्रभारी ने मामले में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अनुराग ठाकुर, दुष्यंत राठौर , कृष्णा सोलंकी, भगत, अर्जुन चौहान, सत्यम माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed