फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand raised for solution to electricity problem in Tatarpur Colony

Agra News: ततारपुर कॉलोनी में बिजली की समस्या के समाधान की मांग उठी

Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for solution to electricity problem in Tatarpur Colony
कासगंज। काशीराम आवासीय कॉलोनी ततारपुर में पिछले एक माह से विद्युत निगम ने बिजली की सप्लाई काट दी है। कॉलोनी के एक-एक उपभोक्ता पर एक-एक लाख रुपये के विद्युत बिल बकाए के नोटिस हैं। कॉलोनी के उपभोक्ता लगातार विद्युत बिल माफी की मांग कर रहे हैं। बिजली न मिलने से कॉलोनी के लोग परेशान है। सोमवार को सदर विधायक के जनता दरबार के दौरान ततारपुर कॉलोनी के लोगों ने यह समस्या उठाई। कॉलोनी की लौंगश्री अन्य महिलाओं के साथ विधायक के पास पहुंची। उन्होंने कहा कि सौ-सौ रुपये की दर से बिजली की सप्लाई काशीराम कॉलोनी के लोगों को दी गई थी। इस सप्लाई के बिजली के बिल भी नहीं दिए गए, लेकिन अब बड़ी रकम के नोटिस दिए जा रहे हैं। बिजली ने मिलने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई नहीं हो पा रही और रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे। सदर विधायक ने समस्या सुनने के पश्चात अधिशाषी अभियंता विद्युत से वार्ता की और कॉलोनी के बाशिंदों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसी तरह से अथैया ग्राम पंचायत के मद्दूपुर गांव के ग्राम प्रधान ललित कुमार ने चकरोड की पैमाइश कराने के संबंध में समस्या रखी। ग्राम प्रधान ने कहा कि वह कई बार तहसील प्रशासन से चकरोड की पैमाइश की मांग कर चुके हैं, लेकिन चकरोड की पैमाइश नहीं हो पा रही। विधायक ने इस संबंध में एसडीएम से वार्ता की और समाधान को कहा। इस दौरान अन्य फरियादी भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनके समाधान के संबंध में सदर विधायक ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed